{"_id":"5ae5fd764f1c1b76098b7142","slug":"111525022070-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बिजली बोर्ड का लाइनमेन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से बिजली बोर्ड का लाइनमेन घायल
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से बिजली बोर्ड का लाइनमैन घायल
पोल से गिरने से आई गंभीर चोटें, नगरोटा सूरियां से टांडा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड उपमंडल नगरोटा सूरिया में कार्यरत एक लाइनमैन करंट लगने से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार लाइन में काम करते समय लाइनमैन राजकुमार करंट लगने से नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार राजकुमार शनिवार देर शाम तेज तूफान और बारिश के बाद जब सुगनाडा में स्थित ट्रांसफार्मर में लाइट न आने पर खंभे पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर कर रहा था कि अचानक करंट लगने से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जल्द ही सीएचसी नगरोटा सूरियां में उपचार के लिए लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि स्थानीय पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।