{"_id":"5aac02234f1c1b8c778b5fe5","slug":"111521222179-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से घायल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से घायल की मौत
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से घायल की मौत
राजा का तालाब (कांगड़ा)। बाइक की टक्कर से गंभीर घायल राजा का तालाब निवासी विशाल कुमार की चार दिन के बाद मौत हो गई। विशाल पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। उसने वीरवार शाम पांच बजे दम तोड़ दिया। राजा का तालाब में पिछले सोमवार को देर शाम मोटर साइकिल सवार नीरज कुमार निवासी लुधियाड ने अपने घर को पैदल जाते विशाल कुमार पुत्र बलदेव राज को पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे उसके परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए थे। यहां चार दिन तक वह जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। चार दिन के बाद आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गया। विशाल कुमार बलदेव राज का बड़ा बेटा था। वह अपने पीछे पत्नी और एक नन्ही बेटी छोड़ गया है। उसकी अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद विशाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।