फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   धर्मशाला में कांग्रेस वार रूम की लाइव रिपोर्ट

धर्मशाला में कांग्रेस वार रूम की लाइव रिपोर्ट

Sun, 29 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में कांग्रेस वार रूम की लाइव रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला विस हलके में विस चुनाव के लिए बनाए गए कांग्रेस के वार रूम में कार्यालय सचिव बीडी अवस्थी और ब्लॉक अध्यक्ष राकेश धीमान सहित अन्य पदाधिकारी दिन भर चलने वाले प्रचार अभियान की रूपरेखा तय कर रहे हैं।
प्रचार की रणनीति तय करने के बाद कार्यकर्ताओं की टोलियों को जरूरी दिशा-निर्देश देकर रवाना कर दिया जाता है। कांग्रेस वार रूम में बीच-बीच में कार्यकर्ताओं से बूथ वाइज अपडेट भी लिया जा रहा है। कार्यालय सचिव अवस्थी बताते हैं कि प्रचार के लिए पूरे विस क्षेत्र को पांच जोनों में बांटा गया है। सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक पार्टी वर्कर बूथों में जाकर प्रचार कर रहे हैं। रोजाना सुबह नौ बजे खुद पार्टी प्रत्याशी सुधीर शर्मा वार रूम में आकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के साथ ही वर्करों को चुनाव अभियान के बारे में निर्देश भी देते हैं। इसके बाद महिला और यूथ विंग की टीमें प्रचार को निकल पड़ती हैं। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष आरपी चोपड़ा व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश धीमान तमाम व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

बाक्स
प्रचार में लगाए पांच वाहन
पार्टी ने समूचे हलके में प्रचार के लिए पांच वाहन भी लगा रखे हैं। हर वाहन के साथ कार्यकर्ताओं की एक टीम तैनात की गई है। वर्करों के दल अपने-अपने बूथ में जाकर लोगों को पांच साल में हुए कार्यों से अवगत करवाकर वोट मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रचार का जिम्मा महेंद्र जसरोटिया और दीपक निराला संभाले हुए हैं और हर दिन की गतिविधि अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार रूम में रात आठ बजे तक काम
दाड़ी में कांग्रेस कार्यालय में बनाया गया वार रूम सुबह नौ बजे से रात आठ बजे कार्यशील रहता है। प्रचार के लिए महिला टीम की कमान अर्पणा चौधरी तो युवा विंग की कमान राजेश संभाल रहे हैं। शहर के सभी 17 वार्डों के साथ हर बूथ में जाकर डोर-टू-डोर प्रचार की रणनीति पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed