फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गांवों में लोगों को बताई वोट की ताकत

गांवों में लोगों को बताई वोट की ताकत

Wed, 25 Oct 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
गांवों में लोगों को बताई वोट की ताकत
धर्मशाला। जिला निर्वाचन विभाग कांगड़ा के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने मंगलवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के खनियारा, नरवाणा तथा चैतडू में कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

इस दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को वोट की ताकत बताई और मताधिकार के सदुपयोग की अपील की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन के प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन आयोग के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप अभियान के तहत 7 नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 25 अक्तूबर को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गगल, दौलतपुर और मटौर में, 26 अक्तूबर को शाहपुर विस क्षेत्र के हारचक्कियां, दरीणी और शाहपुर में, 27 अक्तूबर को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा बगवां, बड़ोह और 53 मील गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 अक्तूबर को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के पालमपुर, ठाकुरद्वारा और पंचरुखी, 29 अक्तूबर को सुलह विधानसभा क्षेत्र के थुरल, धीरा और भवारना, 30 अक्तूबर को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के बीड़, बैजनाथ और पपरोला, जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जालग, 31 अक्तूबर को जालग, जयसिंहपुर और तलवाड़, 1 नवंबर को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के मझीण, लगडू और ज्वालामुखी, 2 नवंबर को देहरा विधानसभा क्षेत्र के मूहल, हरिपुर और वड्डल, 3 नवंबर को जसवां परागपुर के रक्कड़, डाडासीबा तथा टैरेस, 4 अक्तूबर को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरद्वारा, इंदौरा और गंगथ, 5 नवंबर को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थाना, फतेहपुर तथा रैहन, 6 नवंबर को जवाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला, नगरोटा सूरियां और ज्वाली तथा 7 नवंबर को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के चौगान, सुल्याली तथा जसूर में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed