फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   100 acres of land earmarked for Aerocity in Bundi-Rachialu

Kangra News: एयरोसिटी के लिए बंडी-रछियालू में चिह्नित की 100 एकड़ जमीन

Tue, 24 Mar 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 24 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
100 acres of land earmarked for Aerocity in Bundi-Rachialu
धर्मशाला। जिला कांगड़ा को वैश्विक मानचित्र पर उभारने के लिए सरकार ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ अब यहां दिल्ली की तर्ज पर एयरोसिटी स्थापित करने की योजना है। इसके लिए लगभग 100 एकड़ भूमि की उपलब्धता देखी जा रही रही है। प्रारंभिक सर्वेक्षण में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बंडी-रछियालू क्षेत्र में उपयुक्त भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है।
विज्ञापन

सीएम सुक्खू ने अपने बजट भाषण में भी इस एयरोसिटी परियोजना का उल्लेख किया है। इस सिटी के विकसित होने से जिला में पर्यटन, आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) और व्यावसायिक गतिविधियों को पंख लगेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस सिटी के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली स्थित एयरोसिटी मॉडल का गहन अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन

जमीन की अंतिम उपलब्धता और सरकार से विस्तृत दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही इसकी औपचारिक रूपरेखा तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं इस परियोजना की निगरानी कर रहे हैं। बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए 3 हजार 349 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरोसिटी का मुख्य उद्देश्य न केवल हवाई यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना भी है। यहां बड़े होटल्स, कन्वेंशन सेंटर और कॉमर्शियल हब विकसित करने का प्रस्ताव है।

गगल एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। बंडी-रछियालू क्षेत्र में जमीन देखी गई है और इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। यह प्रोजेक्ट कांगड़ा के पर्यटन विकास में गेम-चेंजर साबित होगा। -विनय धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed