{"_id":"59514c154f1c1b9e4f8b45aa","slug":"161498500117-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत रविवार को रजियाना (53 मील) के एक 24 वर्षीय युवक नमित कुमार ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
रविवार रात लगभग 12 बजे सदरपुर में एक सामाजिक कार्यक्रम में मृतक का तीन अन्य युवकों कलेड निवासी मनोज, सदरपुर निवासी अंशुल और पंकज के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद मृतक अपने घर आ गया। लेकिन, सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटके हुए पाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी कांगड़ा सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य एक की तलाश जारी है। पुलिस ने धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।