फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said The government has increased the burden on poor people by increasing the minimum fare

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- न्यूनतम किराया बढ़ाकर सरकार ने गरीब लोगों पर बढ़ाया बोझ

Sun, 06 Apr 2025 11:05 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Apr 2025 11:05 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बसों के न्यूनतम किराए में सरकार ने वृद्धि कर दी है। वहीं, इस फैसले को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आमजन विरोध बताया है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said The government has increased the burden on poor people by increasing the minimum fare
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बसों के न्यूनतम किराए को दोगुना करने के सरकार के फैसले की निंदा करते हुए आमजन विरोधी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मध्य और गरीब परिवार के यात्रा का एकमात्र साधन ही सरकारी और निजी क्षेत्र की बसें हैं। उनके न्यूनतम किराए में दोगुना की वृद्धि करने से हर परिवार पर हर महीने कम से कम हजार रुपये से ज्यादा का बोझ आएगा।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की नाकामियों की वजह से पहले ही आम आदमी का जीना मुश्किल हुआ है। ऐसे में सरकार का या फैसला प्रदेश के गरीब और मध्यम वर्ग पर किसी आफत से कम नहीं है। सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। यह फैसला हिमाचल के आम गरीब व्यक्ति के खिलाफ है। सुख की सरकार प्रदेश में विकास के सारे काम बंद कर चुकी है। रोजगार के सारे रास्ते छीन रही है और महंगाई बढ़ाकर लोगों का जीना मुश्किल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed