{"_id":"6852b58a790c4fff5a05e36b","slug":"jairam-thakur-said-dont-test-our-patience-bjp-is-not-afraid-of-the-threat-of-sending-us-to-jail-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- धैर्य की परीक्षा न लें, जेल भेजने की धमकी से नहीं डरती भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- धैर्य की परीक्षा न लें, जेल भेजने की धमकी से नहीं डरती भाजपा
Wed, 18 Jun 2025 06:18 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 18 Jun 2025 06:18 PM IST
सार
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने माजरा थाने की घटना को लेकर कहा कि ये मुख्यमंत्री की 97 फीसदी हिंदुत्व को हराने की विचारधारा का परिणाम है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर संबोधित करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि माजरा थाने की घटना को इस अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस दोषी है। ये मुख्यमंत्री की 97 फीसदी हिंदुत्व को हराने की विचारधारा का परिणाम है। सरकार अधिकारियों से मिलकर हिंदूवादी लोगों को फंसाने का साजिश रच रही है। सरकारें तो आती जाती रहती हैं, अधिकारी किसी की भावनाओं को कुचलने के प्रयास मत करें। जेल भेजने की धमकी से भाजपा नहीं डरती। हमारे धैर्य की परीक्षा बहुत ज्यादा मत लें, धैर्य टूटा तो प्रदेश सरकार, इस गलत काम में साथ खड़े लोगों और प्रशासन के लिए संकट होगा।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि एक बेटी जो घर से गायब हो गई। परेशान परिजन अपनी बेटी को खोज कर लाने की गुहार लगा रहे हैं। इतने दिनों तक प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल उठते हैं। पुलिस को मालूम था कि बेटी कहां है? ऐसे में यह सवाल उठता है कि परिजन को बेटी क्यों नहीं सौंपी गई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और विधायक सुखराम चौधरी ने लोगों को शांत करवाने का काम किया। जिले से ही संबंध रखने वाले एक मंत्री का बयान भी हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
यह सिर्फ सिरमौर का नहीं है, पूरे हिमाचल का मामला
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब तक जिन लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। गिरफ्तारी का यह सिलसिला बंद किया जाए। हिंदू समुदाय पर किया गया मुकदमा वापस लिया जाए। सत्ता के संरक्षण में पुलिस व प्रशासन काम करना बंद करे। अब ये सिर्फ सिरमौर का मामला नहीं है, पूरे हिमाचल का मामला है।
विज्ञापन