फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ITBP reached Jhugandh and Dhaniyar of Thunag after nine days provided relief to affected people

Mandi Cloudburst: थुनाग के झुगांध और ढनियार में नौ दिन बाद पहुंची आईटीबीपी, प्रभावितों को पहुंचाई राहत

Wed, 09 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

Mandi Cloudburst: आपदा से पूरी तरह नौ दिनों से कटे गांवों झुगांध और ढनियार में मंगलवार को आईटीबीपी की टीम पहुंची और प्रभावितों को राशन किट, मेडिकल किट, हाईजिन किट और अन्य जरूरी वस्तुएं प्रभावितों को बांटीं। 
 

विज्ञापन
ITBP reached Jhugandh and Dhaniyar of Thunag after nine days provided relief to affected people
तलाशी अभियान में जुटे एनडीआरएफ के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आईटीबीपी के 26 जवानों की 2 टीमें मंगलवार को आपदा से पूरी तरह कट चुके थुनाग क्षेत्र की पंचायत रोड़ के झुगांध और ढनियार गांव पहुंचीं। नौ दिनों से कटे गांवों में सेना के जवानों ने राशन किट, मेडिकल किट, हाईजिन किट और अन्य जरूरी वस्तुएं प्रभावितों को बांटीं। टीमों के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी और पोर्टर भी शामिल रहे।

विज्ञापन

आपदा प्रभावित पंचायत धार जरोल में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के प्रभावितों को सोमवार को प्रशासन की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया था। पंचायत छतरी और बरयोगी में भी प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई। करसोग में 30 जून की रात प्राकृतिक आपदा की चपेट आने से लापता ललित कुमार का शव 8 दिन बाद करला के पास सतलुज से बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लापता लोगों की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम मंगलवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के लंबाथाच से पांडवशिला के बीच लापता लोगों की तलाश में जुटी रही। एनडीआरएफ के जवानों ने मंगलवार को थुनाग से पटिकरी तक लापता लोगों की खोज के लिए सर्च अभियान चलाया। एसडीआरएफ के जवानों ने भी सर्च अभियान जारी रखा। थुनाग व इसके साथ सटे क्षेत्र में प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। नौवें दिन भी सेना के हेलिकाप्टर से राहत सामग्री जंजैहली और थुनाग क्षेत्र में पहुंचाई।

विज्ञापन

291 पेयजल योजनाएं ठप
मंडी जिले में आपदा से अभी तक 291 पेयजल योजनाएं ठप हैं। 151 सड़कें और 140 विद्युत ट्रासंफार्मर भी बंद चल रहे हैं। लोग अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। जंजैहली जैसे कस्बे में अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
 

जिले में 222 लोगों को सुरक्षित निकाला
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार वर्षा व आपदा से 92 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। 466 मवेशियों की मौत हो गई है। 457 पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हुई , 466 घरों को नुकसान पहुंचा है। सेना के जवानों ने 222 लोगों को सुरक्षित निकाला है। 27 लोग अभी भी लापता है। 15 शव अभी तक बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed