{"_id":"4773f58a-f10d-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"it-might-be-heavy-rain-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को सामान्य से अधिक बारिश हुई। राजधानी शिमला में भी दोपहर करीब एक बजे कुछ देर बारिश हुई। चंबा में सबसे अधिक 54 मिलीमीटर और धर्मशाला में 32.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा शिमला में 2, पालमपुर में 12, कांगड़ा में 7.8 एमएम बारिश हुई है।
शिमला मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
सोलन जिला के बद्दी बरोटीवाला क्षेत्र के डोंगरावाला गांव में एक मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। जिस समय घर की छत गिरी मकान मालिक मोहन लाल कमरे में बैठ कर खाना खा रहा था। उसे हल्की चोटें आई हैं। कांगड़ा के पास कोपरलाहड़ में रेलवे ट्रैक पर भारी मलबा गिर जाने से रेल सेवा प्रभावित हुई है।
उधर, मंडी के नेरचौक बाजार में दर्जनों दुकानों और घरों में पानी घुस गया। मंडी-पठानकोट एनएच खलियार के पास पेड़ गिरने से बाधित रहा। करसोग-रामपुर सड़क भी कई स्थानों पर अवरुद्ध रही। धर्मपुर-जांलधर एनएच पर भी यातायात ठप रहा। प्रदेश के दो दर्जन संपर्क मार्ग बंद चल रहे हैं।