फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India Makes a Splendid Start in South Asian Table Tennis; Chief Minister Inaugurates the Tournament.

Shimla: दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस में भारत का शानदार आगाज, मुख्यमंत्री ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

Wed, 08 Apr 2026 09:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 09:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन लीग स्तर के मुकाबले खेले गए। भारत के पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमों ने जीत से शुरुआत की। 

विज्ञापन
India Makes a Splendid Start in South Asian Table Tennis; Chief Minister Inaugurates the Tournament.
दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पहुंची बांग्लादेश व मालदीव की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में बुधवार से दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। पहले दिन भारत ने जीत के साथ शानदार शुरुआत की। प्रतियोगिता में भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, मालदीव और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन लीग स्तर के मुकाबले खेले गए। भारत के पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमों ने जीत से शुरुआत की। अंडर-19 महिला वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन

पहले राउंड में बाई मिलने के बाद दूसरे राउंड में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया। इससे पहले श्रीलंका ने नेपाल को 3-1 से मात दी थी। मालदीव ने बांग्लादेश को हराया, जबकि नेपाल ने दूसरे दौर में वापसी करते हुए बांग्लादेश को 3-0 से पराजित किया। इसी तरह अंडर-15 लड़कों के वर्ग में भारत ने दूसरे दौर में मालदीव को 3-0 से मात दी। इसमें आदित्य दास, अक्षय किरकारा और आकाश राजवेलु ने अपने मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। श्रीलंका ने शुरुआती दौर में बांग्लादेश को 3-0 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मालदीव ने नेपाल को 3-2 से हराया, जबकि श्रीलंका ने बांग्लादेश को 3-0 से मात दी। अंडर-19 लड़कों के वर्ग में नेपाल ने शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बांग्लादेश को 3-2 से हराया, जबकि श्रीलंका ने मालदीव पर आसान जीत दर्ज की। अंडर-19 लड़कों और अंडर-15 लड़कियों की श्रेणियों में दूसरे दौर के मुकाबले अभी खेले जाने बाकी हैं, जो आगामी दिनों में होंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत रोमांचक रही है और आगे भी कड़े मुकाबलों की उम्मीद है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, हिमाचल प्रदेश के खेल निदेशक और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed