फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hptdc offers special package for tourists

हिमाचल: पर्यटकों को तोहफा, होटलों में 50 फीसदी छूट

Thu, 21 Mar 2013 12:28 AM IST
विश्वास भारद्वाज/शिमला
विश्वास भारद्वाज/शिमला Updated Thu, 21 Mar 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
hptdc offers special package for tourists

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों के लिए दो आकर्षक पैकेज जारी किए हैं। पहले पैकेज में होटलों में ठहरने पर सैलानियों को 50 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। तय टैरिफ के मुकाबले सैलानियों को आधी कीमत पर कमरे मिलेंगे।

विज्ञापन


टूरिस्ट सीजन शुरू होने से पहले निगम ने सैलानियों को सौगात दी है। यह पैकेज चुनिंदा होटलों के लिए ही जारी किया गया है। निगम के नालदेहरा, चंडी, नारकंडा, सराहन, रामपुर, रोहड़ू, खड़ापत्थर, चायल, राजगढ़, रेणुका जी, कुल्लू, हिडिंबा, रोहतांग, मनाली, जोगिंद्रनगर, पालमपुर, डलहौजी, खजियार, चंबा, कल्पा, फागू तथा धर्मशाला स्थित होटलों में छूट दी गई है।
विज्ञापन


इस पैकेज का लाभ 14 तक सैलानी ले सकेंगे। नालदेहरा राजधानी शिमला से 22 किलोमीटर दूर है। टूटीकंडी आईएसबीटी से नालदेहरा की दूरी करीब 26 तथा रेलवे स्टेशन से 23 किलोमीटर है। यहां दुनिया के सबसे पुराने गोल्फ कोर्स में घूमने का लुत्फ सैलानी उठा सकेंगे। प्राचीन नाग देवता मंदिर के दर्शन भी यहां होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दूसरा पैकेज भी निगम ने जारी किया है। इसमें निगम के सभी होटलों में दो दिन के किराए में तीन दिन ठहरने की छूट दी गई है। निगम के होटल में अतिथि तय टैरिफ पर दो दिन ठहरने के बाद तीसरे दिन मुफ्त रह सकेंगे। यह पैकेज आगामी छह अप्रैल तक लागू रहेगा।

एचपीटीडीसी के महाप्रबंधक योगेश बहल का कहना है कि निगम के होटलों में आक्यूपेंसी बढ़ाने तथा सैलानियों को कम कीमतों पर अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पचास फीसदी डिस्काउंट का स्पेशल पैकेज लांच किया गया है।


2500 रुपये में फैमिली काटेज
वुडन फलोरिंग, रूम सर्विस, एलसीडी सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैस नालदेहरा काटेज 2200 की जगह पचास फीसदी डिस्काउंट पर 1100 रुपये में उपलब्ध करवाया जाएगा। 5000 किराए वाला फैमिली काटेज 2500 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed