फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP's 23 350 million budget passed

हिमाचल का 23,350 करोड़ का बजट पारित

Sat, 30 Mar 2013 11:41 AM IST
शिमला/अमर उजाला ब्यूरो
शिमला/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Mar 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
HP's 23 350 million budget passed
हिमाचल विधानसभा ने वर्ष 2013-14 के लिए 23,350 करोड़ रुपये का कुल बजट पारित कर दिया है। इसे सदन में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके बाद अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने बजट सत्र को दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


सदन में नए वित्त वर्ष का बजट अनुमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 14 मार्च को रखा था। इसे शुक्रवार को पारित कर दिया गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बजट पारित करने की प्रक्रिया में हिमाचल प्रदेश विनियोग (संख्याक 2) विधेयक 2013 को सदन के पटल पर रखा। इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसमें पूंजीगत बजट 19,189 करोड़ और राजस्व बजट 4,161 करोड़ रुपये सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 2013-14 को सदन पटल पर जो बजट रखा था, उसमें 21,767 करोड़ के बजट व्यय, अनुमानित व्यय 6,956, पेंशन पर व्यय 2,839 करोड़, ब्याज अदायगी पर व्यय 1,714 करोड़, अन्य ऋणों पर 342 करोड़ रुपये और रखरखाव पर 1,721 करोड़ रुपये तय किए। इसी के  साथ विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सहित पक्ष के सदस्यों को बजट पारित होने पर बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed