Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP High Court License suspension can be lifted after payment of fine

HP High Court: जुर्माना अदा करने के बाद हटाया जा सकता है लाइसेंस निलंबन- हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट

Tue, 28 Oct 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 Oct 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि यदि लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन या शुल्क का भुगतान न करने पर लाइसेंस रद्द या निलंबित किया जाता है तो जुर्माना अदा करने के बाद निलंबन को बाद में रद्द किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर... 
 

विज्ञापन
HP High Court License suspension can be lifted after payment of fine
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि आबकारी अधिनियम की धारा 66(2) के तहत यदि लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन या शुल्क का भुगतान न करने पर लाइसेंस रद्द या निलंबित किया जाता है तो जुर्माना अदा करने के बाद निलंबन को बाद में रद्द किया जा सकता है। कोर्ट ने पाया कि लाइसेंस को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित रखने के बजाय अधिकारी आर्थिक जुर्माना लगा सकते थे, क्योंकि कथित अपराध समझौता योग्य थे।

विज्ञापन


कोर्ट ने माना कि दी गई सजा अत्यधिक और कथित उल्लंघनों के अनुपात से अधिक है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने टिप्पणी कि है कि धारा 29 के खंड (क), (ख) या (ग) के तहत लाइसेंस रद्द या निलंबित किए जाने की स्थिति में ऐसा रद्दीकरण या निलंबन जुर्माना अदा करने के बाद रद्द किया जा सकता है। पंजाब डिस्टलरी नियम, जो हिमाचल प्रदेश में लागू हैं, के प्रावधानों के तहत जुर्माने का प्रावधान है, विशेषकर स्टॉक में मामूली अंतर होने पर, जिसे अनुमेय सीमा के भीतर होने के कारण समायोजित किया जा सकता था।

विज्ञापन
Trending Videos

याचिकाकर्ता कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के वित्तीय आयुक्त (आबकारी) द्वारा पारित उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसके तहत कंपनी के लाइसेंस (बीएचडब्ल्यू-2, एल-11, एल-1 ए,एल-13सी, एल-15,16) 16 मार्च 2024 से निलंबित कर दिए गए थे। आबकारी विभाग की निरीक्षण टीम ने याचिकाकर्ता के बॉटलिंग प्लांट का औचक निरीक्षण किया, जहां टीम को कथित तौर पर प्लांट के अंदर एक ट्रक खड़ा मिला, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की शराब की बोतलें भरी हुई थीं। इन्हें भरने का अधिकार याचिकाकर्ता के पास नहीं था। रिपोर्ट के अनुसार निरीक्षण के दौरान मौजूद व्यक्ति खेप के कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसलिए ट्रक और शराब को जब्त कर लिया गया।

हालांकि, अगले दिन जब निरीक्षण टीम प्लांट वापस आई तो अवैध शराब से भरा ट्रक गायब पाया गया और बाद में कथित तौर पर एक सुनसान इलाके में पाया गया। इसके बाद जांच के दौरान मौजूद व्यक्ति के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत शराब के अनधिकृत कब्जे और परिवहन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई। कंपनी ने दलील दी कि उसके परिसर में कोई भरी हुई शराब नहीं थी और निरीक्षण मनगढ़ंत था, क्योंकि मौजूद व्यक्ति उसका कर्मचारी नहीं था, बल्कि नवीनीकरण कार्य के लिए नियुक्त एक ठेकेदार था। इसके अलावा कोर्ट ने टिप्पणी की कि यदि वास्तव में इतनी बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई तो निरीक्षण दल को वाहन को उसी व्यक्ति को वापस करने के बजाय पुलिस को सौंप देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed