फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP has appointed 5000 teacher

हिमाचल में 5000 पदों पर नियुक्त होंगे शिक्षक

Fri, 29 Mar 2013 10:34 AM IST
शिमला/अमर उजाला ब्यूरो
शिमला/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Mar 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
HP has appointed 5000 teacher
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि राज्य शिक्षा विभाग में शिक्षकों के करीब 5000 पद जल्द भरे जाएंगे। इनमें 1348 पद स्कूल लेक्चरर यानी पीजीटी, 1535 टीजीटी और 870 पद सीएंडवी शिक्षकों के होंगे। इनके लिए रिक्वीजिशन संबंधित एजेंसियों को भेजा गया है। जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा जेबीटी के 1308 पद भरे जाने हैं, लेकिन हाईकोर्ट ने प्रक्रिया को स्टे कर रखा है। यह स्टे जल्द हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2013-14 के बजट में घोषित शिक्षकों के 2000 पद इसके अलावा हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विधानसभा प्रश्नकाल के दौरान चुराह के विधायक हंसराज के सवाल का जवाब दे रहे थे। हंसराज ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद अब तक करीब 136 शिक्षकों को चुराह विस क्षेत्र से बाहर तबदील किया जा चुका है। इस कारण विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों के सैकड़ों पद खाली हैं। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में चुराह विस क्षेत्र में अध्यापकों के 135 और प्राध्यापकों के 23 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र ने कहा कि रिक्त पदों को भरना एक निरंतर प्रक्रिया है। इसलिए सरकार ने सभी तरह के बैकलाग को मिलाकर नए पदों की संख्या तय की है। ये पद भर्ती के लिए संबंधित एजेंसियों को भेज दिए गए हैं। अब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड और अन्य एजेंसियों ने यह भर्ती करनी है।


टीजीटी में एससी-एसटी के अलावा भूतपूर्व सैनिकों और स्पोर्ट्स कोटे का बैकलाग भी है। उन्होंने दोहराया कि इसके अलावा सरकार ने वित्त वर्ष 2013-14 में शिक्षा विभाग में भरे जाने के लिए 2000 पदों का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed