फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   How will the weather be in Himachal Pradesh on Friday what is the department forecast

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम, क्या है विभाग का पूर्वानुमान; अभी जानें

Fri, 21 Mar 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Mar 2025 01:00 AM IST
सार

शुक्रवार को भी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है।
 

विज्ञापन
How will the weather be in Himachal Pradesh on Friday what is the department forecast
बीआरओ के जवान सड़क को बहाल करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख इलाके में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। लाहौल घाटी और कुल्लू में 99 सड़कें ठप हैं। इन दोनों जिलों में मौसम साफ होने के बाद भी दुश्वारियां बरकरार हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन


प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होते ही प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। उधर, बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.8, केलांग में माइनस 5.1, कुकुमसेरी में माइनस 3.9, कल्पा में माइनस 0.9, मनाली में 2.9, धर्मशाला में 5.3, डलहौजी में 6.1, सोलन में 7.7, बिलासपुर में 8.2, मंडी में 8.5, कांगड़ा में 9.6 और शिमला में 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
 
बिलासपुर  30.1
कांगड़ा 29.2
सुंदरनगर 29.0
मंडी 27.5
नाहन 27.2
सोलन 26.5
चंबा 26.4
भुंतर 26.2
धर्मशाला 25.1
शिमला 20.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed