फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Yellow alert for rain for many districts of Himachal weather will be clear from September 20

Himachal Weather: रोहतांग में बर्फबारी, निगुलसरी में 24 घंटे बाद एनएच बहाल, आज बारिश का येलो अलर्ट

Thu, 19 Sep 2024 09:20 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/भावानगर (किन्नौर)।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/भावानगर (किन्नौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 19 Sep 2024 09:20 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 20 सितंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बुधवार शाम तक 32 सड़कें और 26 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।

विज्ञापन
Yellow alert for rain for many districts of Himachal weather will be clear from September 20
रिज मैदान शिमला (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

येलो अलर्ट के बीच बुधवार को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई। सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। हिमाचल के कई जिलों में वीरवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 20 सितंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बुधवार शाम तक 32 सड़कें और 26 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।

विज्ञापन




जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में बाधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच करीब 24 घंटे बाद बहाल हुआ। मार्ग बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को दोपहर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच का करीब 65 मीटर हिस्सा पूरी तरह से ढह गया था। इस कारण एनएच पांच पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। एनएच प्राधिकरण ने मंगलवार रात करीब 12 बजे तक बाधित एनएच को बहाल करने के लिए कार्य किया और बुधवार सुबह छह बजे से 12 बजे तक एनएच को बहाल करने में जुटा रहा। 65 मीटर ध्वस्त हुई सड़क को नई ट्रेस निकाल कर एनएच को बुधवार करीब 12 बजे यातायात के लिए बहाल किया। सेब और मटर से लदे वाहनों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही अब शुरू हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी शिमला में बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। शहर में दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। अन्य जिलों में मौसम मिलाजुला बना रहा। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4, धर्मशाला में 17.9, ऊना में 21.2, नाहन में 22.1, सोलन में 18.6, मनाली में 14.2, कांगड़ा में 19.6, मंडी में 19.1 और बिलासपुर-चंबा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार रात को मंडी, जुब्बड़हट्टी, धर्मशाला, श्मिला, नाहन और मनाली में बादल बरसे।

क्षेत्र  अधिकतम तापमान
ऊना 34.8
चंबा 32.4
कांगड़ा 31.4
बिलासपुर 29.9
नाहन 28.0
मंडी 24.9
सोलन 24.0
शिमला 20.4
मनाली 19.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed