फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will remain clear in Himachal till 20 October cold increased

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन तक साफ रहेगा मौसम, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम बढ़ी ठंड

Tue, 15 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 20 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। अक्तूबर का तीसरे सप्ताह शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश में सुबह और शाम के समय अधिकांश क्षेत्र ठंड की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather will remain clear in Himachal till 20 October cold increased
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही ठंडक बढ़ना शुरू हो गई है। सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिलने के बाद भी अधिकतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई। राजधानी शिमला में सोमवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में काफी ठंडक गई है। रविवार रात को कुकुमसेरी में दो और केलांग में तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। 20 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, प्रदेश में एक से 14 अक्तूबर तक सामान्य से 95 फीसदी कम बादल बरसे।

विज्ञापन


अक्तूबर का तीसरे सप्ताह शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश में सुबह और शाम के समय अधिकांश क्षेत्र ठंड की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। सोमवार को पूरे प्रदेश में धूप खिलने के बाद भी मौसम में ठंड बनी रही। पहाड़ी और मध्य पर्वतीय जिलों के अलावा अब मैदानी जिलों के मौसम में भी धूप का अधिक असर नहीं दिख रहा है। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान ऊना में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते दिनों ऊना सहित अन्य मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा था। उधर, रविवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.9, केलांग में 3.0, कल्पा में 5.4, समदो में 6.1, मनाली में 7.9, भुंतर में 11.1, पालमपुर में 11.2, शिमला में 11.8, सोलन में 13.0, डलहौजी में 13.4, कांगड़ा में 13.8, धर्मशाला में 14.6, ऊना में 15.2 और नाहन में 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


सात जिलों में एक से 14 अक्तूबर नहीं हुई बारिश
प्रदेश में एक से 14 अक्तूबर तक सामान्य से 95 फीसदी कम बादल बरसे। इस अवधि में 13.7 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है, लेकिन अभी तक 0.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और सोलन में बीते 14 दिनों के दौरान बिल्कुल बारिश नहीं हुई है। जिला कांगड़ा में सामान्य से 95 फीसदी, किन्नौर में 97, लाहौल-स्पीति में 99, मंडी में 66 और ऊना में 31 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.2
बिलासपुर 32.1
चंबा  30.1
कांगड़ा 29.8
मंडी 29.6
सोलन 27.5
धर्मशाला 27.1
नाहन 26.3
मनाली 22.4
शिमला 21.4
केलांग 17.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed