फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will be clear on Tuesday rain and snowfall forecast again from Wednesday

Himachal Weather: मंगलवार को साफ रहेगा मौसम, बुधवार से फिर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान; जानें मौसम अपडेट

Tue, 18 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला-धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला-धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। बुधवार को उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन
Himachal Weather will be clear on Tuesday rain and snowfall forecast again from Wednesday
भेखली की पहाड़ी पर हुआ ताजा हिमपात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतांग, पांगी सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों में सोमवार को बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। बुधवार को उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


उधर, मौसम खुलने के बाद भी कुल्लू और लाहौल घाटी में दुश्वारियां बरकरार हैं। बर्फबारी के चलते सोमवार सुबह अटल टनल रोहतांग के साथ एनएच-305 यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया था। शाम को मार्ग फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुल गया। लाहौल में बर्फबारी से 130 और कुल्लू जिला में 11 सड़कें ठप हैं।
विज्ञापन


रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1, ताबो में माइनस 4.1, कल्पा में माइनस 2.6, कुकुमसेरी में माइनस 1.7, मनाली में 1.1, भरमौर में 2.8, भुंतर में 4.1, शिमला में 5.5, सोलन में 5.6, चंबा में 6.6, मंडी में 7.6, बिलासपुर में 8.3, कांगड़ा में 8.8 और नाहन में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख स्थलों पर अधिकतम तापमान
 
क्षेत्र अधिकतम तापमान
बिलासपुर  27.1
कांगड़ा 26.6
धर्मशाला 25.0
मंडी 24.7
नाहन  24.3
चंबा 24.1
सोलन 23.8
शिमला  17.0
मनाली  16.2
कल्पा 9.3
केलांग  2.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed