फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourists are reaching high altitude areas to get cool homestays are packed in rural areas

Himachal Tourism: ठंडक पाने के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे पर्यटक, ग्रामीण इलाकों में होम स्टे पैक

Thu, 12 Jun 2025 01:59 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Jun 2025 01:59 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी गर्मी से तप रहे हैं। वहीं, गर्मी बढ़ने से शिमला, धर्मशाला, मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी से ज्यादा तक पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Tourists are reaching high altitude areas to get cool homestays are packed in rural areas
रोहतांग दर्रा पर बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी के बीच पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। अमूमन शिमला, मनाली और धर्मशाला पहुंचने वाले सैलानी इस बार और ऊंचे इलाकों में सकून पाने पहुंच रहे हैं। प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी गर्मी से तप रहे हैं। राजधानी शिमला के बजाय सैलानी मशोबरा, हाटू पीक, डोडरा क्वार और मनाली के बजाय बारालाचा-जिस्पा और धर्मशाला के बजाय धर्मकोट, करेरी-त्रियूंड की ठंडी वादियों में पहुंच रहे हैं। यहां के होटल और होम स्टे पैक हो गए हैं।

विज्ञापन

वहीं, गर्मी बढ़ने से शिमला, धर्मशाला, मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी से ज्यादा तक पहुंच गई है। इन क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ने से अब सैलानियों ने और ठंडे इलाको को तवज्जो देना शुरू कर दिया है।  राजधानी शिमला के होटलों में भी ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से अधिक चल रही है। शहर के माल रोड और रिज मैदान पर शाम ढ़लते ही भारी संख्या में सैलानी चहलकदमी कर रहे हैं। दिन के समय सैलानी कुफरी और नालदेहरा घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से बढ़े तापमान और मैदानी राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों के चलते इस सप्ताह पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ रही है।   बुधवार को भी क्षेत्र के होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। मैक्लोडगंज में दलाई लामा टेंपल, भागसूनाग वाटर फॉल, कांगड़ा किला, युद्ध संग्रहालय, शक्तिपीठों, पालमपुर और धर्मशाला के टी-गार्डन, बीड़ बिलिंग के अलावा त्रियूंड और आदि हिमानी चामुंडा में ट्रैकिंग के लिए पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि इस सप्ताह ऑक्यूपेंसी बेहतर चल रही है और बुधवार को भी 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। कुल्लू में भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से ऊपर चल रही है। बंजार के तीर्थन, सोझा, जीभी में होटल व होम स्टे पूरी तरह से पैक चल रहे हैं।

3 लाख से ज्यादा वाहन डेढ़ महीने में अटल टनल से हुए आर-पार
पर्यटन सीजन के डेढ़ माह में अटल टनल रोहतांग दर्रा होकर करीब तीन लाख वाहन आर-पार हुए हैं। 21 अप्रैल से लेकर आठ जून 2025 तक पुलिस ने यह आंकड़े जारी किए हैं। इस दौरान सबसे अधिक वाहन दो से आठ जून तक 73,706 वाहन टनल के आरपार गुजरे। डेढ़ माह में 1,59000 वाहन मनाली से लाहौल की तरफ निकले है। जबकि 1,43000 से अधिक वहां लाहौल की तरह से मनाली की ओर रवाना हुए।

पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक के पहले हफ्ते में टनल के पार होकर 25,865 वाहन लाहौल घाटी पहुंचे। 28 अप्रैल से 4 मई तक 24,459 वाहन, 5 में 11 मई तक 19,986 वाहन, 12 से 18 मई तक 16,037 वाहन, 19 से 25 मई तक 20,728 वाहन टनल के पार रवाना हुए। 26 मई से 1 जून तक 22,468 वाहन और दो जून से 8 जून तक 29,549 वाहन लाहौल के विभिन्न क्षेत्रों की ओर पहुंचे। वहीं लाहौल से मनाली की तरफ 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक 25,359 वाहनों ने आवाजाही की। 28 अप्रैल से 4 मई तक 23,660 वाहन, 5 मई से 11 मई तक 19,670 वाहन, 12 मई से 18 मई तक कुल 15,940 वाहन 19 मई से 25 मई तक 24 हजार 82 वाहन, 26 मई से 1 जून तक कुल 30,609 और 2 जून से 8 जून तक 44,157 वहां लाहौल की ओर से टनल होकर मनाली पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed