{"_id":"6825eff180417e1be3045699","slug":"himachal-tourism-travel-from-manali-to-rohtang-for-rs-800-and-shimla-kufri-naldhera-for-rs-600-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: 800 में मनाली से रोहतांग और 600 रुपये में शिमला-कुफरी-नालदेहरा की करें सैर, यहां करें बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: 800 में मनाली से रोहतांग और 600 रुपये में शिमला-कुफरी-नालदेहरा की करें सैर, यहां करें बुकिंग
Fri, 16 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 16 May 2025 05:00 AM IST
सार
Himachal Tourism: पर्यटन निगम 16 मई से मनाली से रोहतांग दर्रे और शिमला-कुफरी-नालदेहरा की सैर करवाने के लिए डीलक्स टेंपो ट्रैवलर बस सेवा शुरू करने जा रहा है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) 800 रुपये में पर्यटन स्थलों का सैर करवा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देश-विदेश के कोने-कोने से हिमाचल आने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी है। समर सीजन में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन निगम ने 16 मई से मनाली से रोहतांग दर्रे और शिमला-कुफरी-नालदेहरा की सैर करवाने के लिए डीलक्स टेंपो ट्रैवलर बस सेवा शुरू करने जा रहा है। निगम के मुताबिक सैलानियों के लिए वेबसाइट www.hptdc.in पर जाकर सीटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई है। इस दौरान पर्यटक बर्फ से लकदक स्थलों का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) 800 रुपये में पर्यटन स्थलों का सैर करवा रहा है। मनाली से रोहतांग दर्रा के लिए 16 सीटर टेंपो ट्रेवलर सेवा सुबह 9 बजे शुरू होगी। इस दौरान पर्यटकों को मनाली से नेहरू कुंड, कोठी, मढ़ी, गुलाबा, राहला वाटर फॉल, रोहतांग पास की सैर करवाई जाएगी। पर्यटकों को ट्रैवलर शाम साढ़े पांच बजे वापस मनाली छोड़ेगा। रोहतांग दर्रा से पर्यटक हसीन वादियों और बर्फ से लकदक चोटियों को एक साथ निहार पाएंगे। इस सेवा के लिए एचपीटीडीसी ने ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खोल दिया है। साथ ही एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा
उल्लेखनीय है कि रोहतांग दर्रा मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। ट्रांसपोर्ट इंचार्ज दीप राम ने बताया कि हिमाचल आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए टेंपो ट्रैवलर बस सर्विस को शुरू करने का फैसला लिया है। 16 मई से मनाली से रोहतांग पास के लिए टेंपो ट्रैवलर बस सर्विस शुरू की जा रही है। पर्यटक अधिक जानकारी के लिए मालरोड स्थित बुकिंग काउंटर के नंबर 0177-2800073 पर संपर्क कर सकते है।

शिमला से कुफरी-नालदेहरात-मशोबरा के लिए सेवा शुरू
प्रदेश के पड़ोसी राज्य के स्कूलों में छुट्टियों के चलते और मैदानों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में राज्य पर्यटन निगम शिमला आने वाले सैलानियों को शिमला-कुफरी-नालदेहरा की सैर भी करवाएगा। यह ट्रैवलर सुबह साढ़े दस बजे रिवोली बस स्टैंड से चलेगा। पर्यटकों को कुफरी, चीनीबंगला, हसन वैली, नेचर पार्क, फागू, नालदेहरा और मशोबरा की सैर करवाई जाएगी। सैलानियों को यहां के इतिहास से रूबरू करवाया जाएगा। शाम करीब साढ़े छह बजे पर्यटकों को वापस शिमला (लिफ्ट) छोड़ेगी।