फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Third accused in Baddi hand grenade recovery case arrested from Majra; all sent to remand.

हिमाचल: बद्दी में हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, पुंछ में भी काट चुका है जेल

Thu, 01 Oct 2026 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 06:21 PM IST
सार

सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी सलीम मोहम्मद निवासी माजरा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Himachal: Third accused in Baddi hand grenade recovery case arrested from Majra; all sent to remand.
हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले के आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी सलीम मोहम्मद निवासी माजरा को भी गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को आरोपी सलीम मोहम्मद और बुधवार को गिरफ्तार की गई उसकी भाभी किरना पत्नी रशीद मोहम्मद को नालागढ़ अदालत में पेश किया गया। इससे पहले मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद उर्फ बाऊ को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने तीनों आरोपियों को 5 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से ग्रेनेड की बरामदगी, उसके मुख्य सोर्स और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ करेगी। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की निष्पक्ष व गहन जांच के लिए डीएसपी नालागढ़ की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। बद्दी पुलिस ग्रेनेड कहां से लाया गया और किन परिस्थितियों में इसे छुपाया गया था, इसकी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन

पेशे से ट्रक चालक है मुख्य आरोपी रशीद, पुंछ में भी काट चुका है जेल
मामले का मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद पेशे से ट्रक चालक है। वह जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भी एक मामले में जेल काट चुका है, जहां से स्थानीय लोगों की जमानत पर बाहर आया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी रशीद और उसके भाई के संबंध पड़ोसियों से अच्छे नहीं थे। रशीद ने ये ग्रेनेड घर में छिपाकर रखे थे। विवाद होने पर उसने पड़ोसियों के मकान पर पत्थर की तर्ज पर ग्रेनेड फेंके थे, लेकिन एक मुख्य पार्ट (कंपोनेंट) गायब होने के कारण विस्फोट नहीं हो सका। पुलिस रिमांड के दौरान अब इस बात का पता लगाएगी कि आरोपी यह खतरनाक ग्रेनेड कहां से और किस मकसद से लाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed