{"_id":"676578b22265ed956c0e6efd","slug":"himachal-team-leaves-for-madhya-pradesh-for-national-unity-camp-8-volunteers-from-the-state-will-participate-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल की टीम राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए मध्य प्रदेश रवाना, प्रदेश के आठ स्वयंसेवी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल की टीम राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए मध्य प्रदेश रवाना, प्रदेश के आठ स्वयंसेवी लेंगे भाग
Fri, 20 Dec 2024 07:31 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 20 Dec 2024 07:31 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की टीम शुक्रवार को लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए रवाना हुई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के लिए रवाना होने से पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना की हिमाचल टीम व नोडल अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत हिमाचल प्रदेश की टीम शुक्रवार को लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए रवाना हुई। शिविर 21 से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से चयनित एनएसएस स्वयंसेवक भाग लेंगे।
विज्ञापन
जिला नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से कुल 8 स्वयंसेवक इस शिविर में भाग ले रहे हैं, जिनमें आकृति (सोलन), कशिश (पझौता), दीपाक्षी शर्मा (शाहपुर), हिमांशी (निहरी), मोहित (बिलासपुर), योगराज (बंजार) और निखिल कुमार (कांगडा) शामिल हैं।
विज्ञापन
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के एनएसएस स्वयंसेवक दीपक शर्मा को भी इस शिविर में भाग लेने का अवसर मिला है। नाहन के प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने एनएसएस इकाई को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक अधिकारी डॉ. विनय शर्मा और अधिकारी मोती लाल ने भी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की टीम का नेतृत्व नाहन महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी सिरमौर डॉ. पंकज चांडक कर रहे हैं। चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक जय भगवान, यूथ ऑफिसर प्रवीण और पझौता कॉलेज के प्रो. प्रकाश शर्मा ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर टीम को विदाई दी।