फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Ram Kumar Chaudhary said Harsh Mahajan himself brought the proposal to join BJP to his house

Himachal News : राम कुमार चौधरी बोले- हर्ष महाजन स्वयं उनके घर भाजपा में शामिल होने का लाए थे प्रस्ताव

Fri, 19 Sep 2025 08:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 19 Sep 2025 08:07 PM IST
सार

पत्रकारों से बातचीत में दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाने का वादा करने के बाद हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि हर्ष वीरभद्र के साथ खास थे और उन्हें राजनीति का पूरा अनुभव है। सांसद बनने के बाद उन्होंने खरीद फरोख्त की और उनके पास भी दलाल बन कर उनके घर आए थे।

विज्ञापन
Himachal Ram Kumar Chaudhary said Harsh Mahajan himself brought the proposal to join BJP to his house
दून के विधायक राम कुमार चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने राज्य सभा के सदस्य हर्ष महाजन को एक दलाल बताया और कहा कि वह स्वयं उनके घर आए थे और भाजपा में शामिल करने का प्रस्ताव दिया। जब मना किया तो नाराज हो कर चले गए थे। अब एक साल बाद इन लोगों को दोबारा इसकी याद आई है। शक है कि कहीं वह मेरे खिलाफ कोई षड्यंत्र तो नहीं रच रहे हैं। जिस नेता के कहने पर वह दून आए थे। अगर वह उसे चुनाव लड़ाएं तो उन्हें पता चल जाएगा कि वह कितने पानी में हैं। पूरी जिंदगी हर्ष महाजन ने कांग्रेस को अपनी मां बताया और बुढ़ापे में मां से दगा करके भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में रामकुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाने का वादा करने के बाद हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि हर्ष वीरभद्र के साथ खास थे और उन्हें राजनीति का पूरा अनुभव है। वह सरकार गिरा सकते हैं, इस पर भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाया। सांसद बनने के बाद उन्होंने खरीद फरोख्त की और उनके पास भी दलाल बन कर उनके घर आए थे। उन्हें अब डर है कि कहीं वे उनके खिलाफ षड्यंत्र रचें, उससे पहले वह कोर्ट की शरण में जा रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने ट्रैक्टर से अवैध खनन करने के आरोप लगाया है, लेकिन उनके पास कोई ट्रैक्टर नहीं है। उनके अपने उद्योग हैं और उन्हें अवैध खनन करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 50 फीसदी लोग अवैध खनन से जुड़े हुए हैं और सभी पर एनजीटी व अन्य कई प्रकार के मामले चल रहे हैं। इस नेता पर तो क्रशर मालिक की ओर से पैसा देने पर जांच चल रही है। रामकुमार ने कहा कि हर्ष महाजन ने सड़कों पर सवाल उठाए हैं। वह स्वयं एनएचएआई के सदस्य हैं और कहने से पहले इस सड़क ठीक कराते तो ज्यादा अच्छा होता। बरोटीवाला व झाड़माजरी क्षेत्र में अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी वालों से वसूली जा रही पर्चियों पर उन्होंने कहा कि लोगों ने यह शिकायत उन्हें दी है, जिस पर निगम की आयुक्त से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed