फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Husband strangled to death in love affair in Kangra woman and lover arrested

Himachal Pradesh: हिमाचल के कांगड़ा में प्रेम प्रसंग में पति की गला घोंटकर हत्या, महिला और प्रेमी गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 11:52 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:52 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी की कॉल रिकॉर्डिंग भी बरामद की है। इससे साफ हुआ कि दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।  

विज्ञापन
Himachal Pradesh Husband strangled to death in love affair in Kangra woman and lover arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पंचायत भ्रांता के गांव साई दा लाहड़ में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है।  पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप है। मृतक की पहचान प्रवासी मजदूर वेद प्रकाश (43) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक वेद प्रकाश शराब के नशे में घर लौटा था, जहां पत्नी ने गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर चेहरे व गले पर तेजधार चीज से वार किए।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी की कॉल रिकॉर्डिंग भी बरामद की है। इससे साफ हुआ कि दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। महिला राज माला और उसके प्रेमी त्रिलोक कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वेद प्रकाश निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश परिवार के साथ कई वर्षों से साई दा लाहड़ में किराये के मकान में रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं। वह शराब पीने का आदी था। आरोप है कि उसकी पत्नी का त्रिलोक के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर दपंती के बीच अकसर झगड़ा होता था। वीरवार रात भी झगड़ा हुआ और महिला ने रात को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पत्नी की गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं। 

पूछताछ के दौरान बिहार निवासी त्रिलोक कुमार का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने सीसीटीवी और पत्नी के फोन कॉल डिटेल को खंगाला तो राजमाला व त्रिलोक की कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई, जिसमें वेद प्रकाश की हत्या को लेकर षड्यंत्र रच रहे थे। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पूरी बात पुलिस को बता दी। 

पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई देवेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है और शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है- लोकेंद्र नेगी, डीएसपी पालमपुर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed