फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Train 04505/06 will run with new look and new number all trials of upgraded bogies successful

Himachal News: नई लुक और नए नंबर से दौड़ेगी 04505/06 ट्रेन, अपग्रेड बोगियों के सभी ट्रायल सफल

Sun, 16 Feb 2025 11:17 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:17 AM IST
सार

कालका-शिमला रेल लाइन पर चार माह से बंद 04505/06 ट्रेन नई सुविधाओं के साथ दौड़ेगी। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन अपने पुराने निर्धारित समय में चलेगी। हालांकि, अभी इसे लेकर फैसला होना बाकी है।
 

विज्ञापन
Himachal News Train 04505/06 will run with new look and new number all trials of upgraded bogies successful
गुम्मा स्टेशन पर रुकी ट्रायल ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर चार माह से बंद 04505/06 ट्रेन नई सुविधाओं के साथ दौड़ेगी। इसमें फायर अलार्म, नई सीटों के साथ कई सुविधाओं को जोड़ा गया है।अपग्रेड की गईं पुरानी बोगियों के साथ ट्रेन के सभी ट्रायल सफल रहे हैं। अब इस ट्रेन को मार्च से शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन अपने पुराने निर्धारित समय में चलेगी। हालांकि, अभी इसे लेकर फैसला होना बाकी है। ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


बोगियां बेहतर होने से यात्रियों का सफर और सुगम व सुरक्षित होगा। करीब छह माह पहले इस ट्रेन की बोगियों को अपग्रेड करने के लिए बंद कर दिया था। बोगियों की कमी के कारण ट्रेन पुन: शुरू नहीं हो पाई। लेकिन अब बोगियों को अपग्रेड कर दिया गया है और ब्रेकिंग सिस्टम को भी बढ़ाया गया है। इसकी जांच के लिए जनवरी से लगातार ट्रायल चल रहे थे। पहले ट्रायल धर्मपुर तक किए गए। इसके बाद ट्रेन को शिमला भेजा गया। शनिवार को ट्रायल ट्रेन शिमला से कालका की ओर रवाना हुई। इसमें मेडिकल रिलीफ बोगी को भी जोड़ा गया था। बोगियों की मरम्मत का कार्य रेल कोच कारखाना कालका में किया गया है। बोर्ड की ओर से सात बोगियों की हाल ही में मरम्मत करवाई गई।

विज्ञापन

गौर रहे कि नैरोगेज रेल लाइन पर वर्तमान में पुराने कोच चल रहे हैं। काफी समय से इन कोच को नहीं बदला गया है। इन सब चीजों को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से पुराने कोच की मरम्मत का फैसला लिया गया। पहले चरण में बोर्ड ने 04505/06 ट्रेन को बंद किया। इसके बाद इसके कोच की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। अब इस ट्रेन के कोच ठीक हो गए हैं और इसका ट्रायल भी कर लिया गया है। अब मार्च में इस ट्रेन को नए नंबर से चलाया जाएगा।

ये है पुराना समय
कालका से शिमला के लिए इस ट्रेन का समय सुबह 4:45 बजे था। यह ट्रेन 10:05 बजे शिमला पहुंचती थी। जबकि वापसी में ट्रेन शिमला से दोपहर 2:35 बजे चलकर रात 8:20 बजे कालका पहुंचती थी। अब इस ट्रेन को पुन: इसी समय पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। अभी तक रेल लाइन पर छह ट्रेनें चल रही हैं। इसमें से एक हॉलीडे स्पेशल है। हॉलीडे स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी को बंद होने वाली है। इसके बाद पांच ट्रेनें ही रह जाएंगी।

पुरानी बोगियों की मरम्मत कर ट्रायल किए गए हैं। इस ट्रेन को अपग्रेड भी किया गया है। लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। आगामी दिनों में ट्रेन चलाने का फैसला लिया जाएगा- नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रेल मंडल अंबाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed