फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Shahpur resident national football player dies was undergoing treatment for brain tumor

Himachal News: शाहपुर निवासी फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी सागर की मौत, ब्रेन ट्यूमर का चल रहा था इलाज

Sun, 20 Apr 2025 12:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, (शाहपुर) कांगड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, (शाहपुर) कांगड़ा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 20 Apr 2025 12:56 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के की नगर पंचायत शाहपुर के झुलाड़ निवासी 20 वर्षीय सागर समयाल की मौत हो गई है। 
 

विज्ञापन
Himachal News Shahpur resident national football player dies was undergoing treatment for brain tumor
सागर समयाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की नगर पंचायत शाहपुर के झुलाड़ निवासी 20 वर्षीय सागर समयाल पुत्र स्वर्गीय जरम सिंह ( महलू) की मौत हो गई है। सागर कुमार फुटबॉल अकैडमी शाहपुर का सदस्य था। सागर को ब्रेन ट्यूमर था। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। वहीं से उसे डॉक्टरों द्वारा टांडा के लिए रेफर कर दिया गया था। गत रात उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


सागर समयाल पूरे जिला कांगड़ा में फुटबॉल क्षेत्र में गब्बर के नाम से जाता था। गब्बर 19 वर्ष का था। वह  स्टेट और नेशनल लेवल का खिलाड़ी था। साथ ही शाहपुर फुटबॉल अकादमी में स्टार खिलाड़ियों मे एक था। उनके निधन पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, जिला कांगड़ा फुटबॉल अकादमी के अध्यक्ष राकेश चौहान ने शोक व्यक्त किया था।
विज्ञापन


सागर के निधन से पूरे शाहपुर में शोक की लहर है
बता दें कि सागर अति निर्धन परिवार से संबध रखता था। उसके पिता का चार साल पहले ही निधन हो गया था। इसकी एक बहन भी है। माता सीमा देवी मेहनत मजदूरी कर अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण कर पढ़ा रही थी। उसे उम्मीद थी कि सागर बड़ा होकर उनके सपनों को पूरा करेगा, लेकिन खेल के मैदान में अपना लोहा मनवाने वाला सागर बीमारी से जंग हार गया। रविवार को झुलाड़ स्थित शमशान घाट में सागर का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed