{"_id":"68f46e8e80b1559021014126","slug":"himachal-news-sample-of-cold-and-fever-medicine-fails-test-sale-completely-banned-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सर्दी, बुखार की दवा का सैंपल जांच में फेल, बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सर्दी, बुखार की दवा का सैंपल जांच में फेल, बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध
Sun, 19 Oct 2025 10:22 AM IST
अंकेश डोगरा
प्रवीण कुमार, चंबा
प्रवीण कुमार, चंबा
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:22 AM IST
सार
कुछ दिन पहले दवा निरीक्षक ने विकास खंड सलूणी के जुवांस में दबिश देकर एक दवा स्टोर से निमुरिस कोल्ड एंड फ्लू टैबलेट बैच नंबर जीटी 027502 का सैंपल लिया गया था। जो फेल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सर्दी और बुखार के इलाज में दी जाने वाली टैबलेट का सैंपल फेल हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए जिले के सभी केमिस्टों को इस दवाई को नहीं बेचने के आदेश जारी किए हैं। जो भी स्टॉक उनके पास पड़ा है उसे कंपनी को वापस भेजने को कहा गया है। इस आदेश की अवहेलना करने वाले केमिस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विभाग बद्दी की इस दवा निर्माण करने वाली कंपनी को भी नोटिस जारी करेगा। फिलहाल इस दवाई की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसे लेकर राज्य के उच्च अधिकारी को भी अवगत करवा दिया गया है ताकि अन्य जिलों में भी इस दवा की बिक्री को रोका जा सके। कुछ दिन पहले दवा निरीक्षक ने विकास खंड सलूणी के जुवांस में दबिश देकर एक दवा स्टोर से निमुरिस कोल्ड एंड फ्लू टैबलेट बैच नंबर जीटी 027502 का सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन
इसे कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया। वहां पर दवाई की गुणवत्ता को जांचा गया। इसमें दवाई का सैंपल गुणवत्ता में खरा नहीं उतर पाया और उसे फेल कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट विभाग के पास पहुंच चुकी है। रिपोर्ट मिलते ही विभाग ने जिले के सभी केमिस्टों को इस दवाई को नहीं बेचने के फरमान जारी किए हैं।
विज्ञापन
टैबलेट का सैंपल फेल निकला है। यह कंपनी बद्दी की है, जिसे नोटिस जारी किया जाएगा। फिलहाल इस दवाई की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। - अनूप शर्मा, राज्य सहायक दवा नियंत्रक