{"_id":"6748961c7e0edecefe0d04dd","slug":"himachal-news-sambhar-and-musk-deer-captured-on-camera-for-the-first-time-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पहली बार कैमरे में कैद हुए सांभर और कस्तूरी हिरण, पहले दिखे थे भालू और तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पहली बार कैमरे में कैद हुए सांभर और कस्तूरी हिरण, पहले दिखे थे भालू और तेंदुआ
Thu, 28 Nov 2024 09:41 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार (चंबा)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 28 Nov 2024 09:41 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के लगभग आठ हजार फीट कालाटोप में पहली बार सांभर और कस्तूरी हिरण को कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन
चंबा के कालाटोप के जंगल में ट्रेक कैमरे में कैद कस्तूरी हिरण और सांभर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला चंबा में पहली बार सांभर और कस्तूरी हिरण को कैमरे में कैद हुए हैं। वन्य प्राणी विभाग की ओर से जंगलों में लगभग दो दर्जन ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। बीते मंगलवार को वन्य प्राणी विभाग की ओर से लगाए ट्रैप कैमरे की जांच की गई। इसमें पहली बार सांभर और कस्तूरी हिरण को ट्रैप कैमरे में पाया गया है। जबकि पहले भालू और तेंदुआ ट्रैप कैमरे में नजर आए थे। इन दोनों प्रजातियों को लगभग आठ हजार फीट कालाटोप में एक ही स्थान पर पाया गया है।
विज्ञापन
डीएफओ डॉ. कुलदीप जम्वाल का कहना है कि अलग-अलग स्थानों पर ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए हैं। इनकी जांच की जाती है। चंबा में पहली बार सांभर और कस्तूरी हिरण को एक ही स्थान पर पाया जाना काफी उत्साहित करने वाला है। वन्य प्राणियों की आबादी में काफी वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन