फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Relief to the farmers of Himachal NPK and DIA fertilizers reached across the state

Himachal News: हिमाचल के किसानों को राहत, प्रदेशभर में पहुंची एनपीके और डाया खाद

Tue, 25 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विकास चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विकास चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

इफको ने प्रदेशभर के गोदामों में खाद की नई आपूर्ति पहुंचा दी है। खासकर एनपीके 12-32-16 खाद की आपूर्ति होने से गेहूं और आलू की फसलों के लिए जरूरी पोषण मिलेगा।

विज्ञापन
Himachal News Relief to the farmers of Himachal NPK and DIA fertilizers reached across the state
एनपीके 12-32-16 खाद की बोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऊना जिले में बीते दिनों हुई बारिश के बाद फसलों के लिए आवश्यक उर्वरक एनपीके और डाया खाद यानी डाय अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) की आपूर्ति हो गई है। इफको ने प्रदेशभर के गोदामों में खाद की नई आपूर्ति पहुंचा दी है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। खासकर एनपीके 12-32-16 खाद की आपूर्ति होने से गेहूं और आलू की फसलों के लिए जरूरी पोषण मिलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में एनपीके 12-32-16 खाद की 2100 टन आपूर्ति हुई है। इसमें से 500 टन खाद ऊना जिला में सप्लाई हो रही है। इसके अलावा डाया खाद की 250 टन आपूर्ति प्रदेशभर में की गई है, जो आलू जैसी फसलों की जड़ों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। वर्तमान में किसान आलू की गुड़ाई में जुटे हैं। इस दौरान एनपीके 12-32-16 खाद का छिड़काव किया जाता है, जिससे पौधों की वृद्धि तेज होती है और पैदावार बढ़ती है। वहीं पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए डाया खाद का भी उपयोग होता है।

विज्ञापन

इसके अलावा बारिश के बाद गेहूं की फसल में भी इन खादों का प्रयोग किया जा रहा है। इन दिनों किसान सब्जियों की बुआई भी कर रहे हैं। इनमें भिंडी, शिमला मिर्च, घीया, कद्दू और बैंगन जैसी फसलें शामिल हैं। जिले के हरोली, संतोषगढ़ और ऊना क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सब्जियों की खेती होती है।

बीते माह हुई थी यूरिया की आपूर्ति
इससे पहले बीते माह ही प्रदेशभर के लिए करीब 2500 टन यूरिया खाद की आपूर्ति हुई थी। यूरिया खाद इस समय गोदामों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बीते दिनों किसानों के यूरिया का छिड़काव भी किया। मगर बारिश के उपरांत आलू और गेहूं के लिए एनपीके और डाया खाद की मांग भी बढ़ी है।

किसानों की मांग को देखते हुए एनपीके और डाया खाद मंगवाई गई है। किसान आवश्यकता के अनुसार दोनों उर्वरकों की खरीद कर सकते हैं। इसके अलावा दानेदार खाद के विकल्प के तौर पर किसान नैनो खाद भी खरीद सकते हैं। इफको के गोदामों में यह दानेदार खाद के मुकाबले सस्ते दाम पर उपलब्ध है- माशूक अहमद, क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed