{"_id":"66fbfe946311fee164077a47","slug":"himachal-news-rajiv-kumar-promoted-from-additional-to-special-secretary-to-chief-minister-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: अतिरिक्त से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बने राजीव कुमार, तीन एचएएस अधिकारियों के पद अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: अतिरिक्त से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बने राजीव कुमार, तीन एचएएस अधिकारियों के पद अपग्रेड
Tue, 01 Oct 2024 07:22 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव राजीव कुमार को अब मुख्यमंत्री का विशेष सचिव का दर्जा दिया गया है। एचएएस कैडर में 17 वर्ष की सेवाएं पूरी होने पर राजीव के पद को अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
राजीव कुमार (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
प्रदेश सरकार ने तीन एचएएस अधिकारियों के पद अपग्रेड कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव राजीव कुमार को अब मुख्यमंत्री का विशेष सचिव का दर्जा दिया गया है। राजीव कुमार के पास मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव और निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क का कार्यभार भी है।
विज्ञापन
एचएएस कैडर में 17 वर्ष की सेवाएं पूरी होने पर राजीव के पद को अपग्रेड किया गया है। इनके अलावा संयुक्त सचिव लोक निर्माण विभाग सुरजीत सिंह को अतिरिक्त सचिव और संयुक्त निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सुरेंद्र सिंह राठौर को अतिरिक्त निदेशक के पद का दर्जा दिया है। कार्मिक विभाग ने इन तीनों अधिकारियों के पद अपग्रेड करने की मंगलवार को अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन
राजेश कुमार को एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय लगाया
राज्य सरकार ने 2 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैँ। इसके तहत कमांडेंट नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं शिमला राजेश कुमार को एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय और एसडीपीओ अंब अभिषेक को एसडीपीओ पुलिस जिला बद्दी लगाया है। वहीं, सरकार ने एचपीएस अधिकारी कमांडेंट गृह रक्षा निदेशालय नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं नरेश कुमार को एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय लगाया है। एसडीपीओ बद्दी खजाना राम को पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने को कहा गया है।
अरविंद पराशर को मिली पदोन्नति
प्रदेश सरकार ने अरविंद कुमार पराशर को डिप्टी कमांडेंट नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएं के पद पर पदोन्नत किया है। उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।