Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Milk-environment cess on industries postponed till March 31 know reason

Himachal News: उद्योगों पर मिल्क-पर्यावरण उपकर 31 मार्च तक टला, जानें क्या है वजह

Mon, 17 Feb 2025 09:58 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Feb 2025 09:58 AM IST
सार

सीएम सुक्खू ने उद्योगपतियों की बिजली बिल में सब्सिडी देने की मांग पर भी बोर्ड को 40 से 50 पैसे प्रति यूनिट सब्सिडी बहाल करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Himachal News Milk-environment cess on industries postponed till March 31 know reason
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्टील उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों के विरोध को देखते हुए हिमाचल सरकार ने उद्योगों पर बिजली बिल पर मिल्क और पर्यावरण उपकर 31 मार्च तक के लिए टाल दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिजली बोर्ड को इसके निर्देश दे दिए हैं। सीएम ने उद्योगपतियों की बिजली बिल में सब्सिडी देने की मांग पर भी बोर्ड को 40 से 50 पैसे प्रति यूनिट सब्सिडी बहाल करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बिजली बिल पर सब्सिडी न मिलने और उपकर के विरोध में बीबीएन के उद्योगपतियों ने स्टील उद्योग को 25 फरवरी से बंद करने का एलान किया था। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अब स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन ने उद्योग बंद करने का अपना फैसला वापस ले लिया है। शनिवार देर शाम एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघराज गर्ग और उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि 31 मार्च तक दूध और पर्यावरण उपकर टालने के अलावा 40 से 50 पैसे प्रति यूनिट सब्सिडी बहाल करने की संभावनाएं तलाशने के सीएम ने निर्देश दिए हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार ने एक अक्तूबर से उद्योगों को दी जा रही एक रुपये प्रति यूनिट सब्सिडी बंद कर 10 पैसे दूध और 10 पैसे पर्यावरण उपकर लगाया था। प्रदेश में स्टील उद्योग में बिजली की सबसे अधिक खपत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मेघराज गर्ग ने बताया कि एक अक्तूबर से बिजली के रेट 1.20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गए हैं, जिससे हिमाचल में बिजली पंजाब और हरियाणा से भी महंगी हो गई है। मुख्यमंत्री ने लंबित बिलों की अदायगी किस्तों पर करने की छूट देने का आश्वासन दिया है।

स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन ने सीएम को समस्याओं से अवगत करवाया है। सीएम ने बिजली बोर्ड को उद्योगों के लिए बिजली पर 40 से 50 पैसे प्रति यूनिट सब्सिडी बहाल करने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए हैं। औद्योगिक घरानों को राहत देने के लिए अगले सप्ताह तक इस मसले पर फैसला ले लिया जाएगा- हर्षवर्धन सिंह चौहान, उद्योग मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed