फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Ilma Afroz side was not taken properly the Assembly Secretariat asked for it again

Himachal News: इल्मा अफरोज का पक्ष ठीक से नहीं लिया, विधानसभा सचिवालय ने फिर मांगा; जानें पूरा मामला

Thu, 10 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 10 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज से लिखित जवाब लेने के लिए विधानसभा सचिवालय ने राज्य सरकार के गृह विभाग को एक बार फिर से पत्र भेजा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Ilma Afroz side was not taken properly the Assembly Secretariat asked for it again
हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज का ठीक से पक्ष नहीं लेने पर राज्य विधानसभा सचिवालय ने इसे फिर से मांगा है। अफरोज से लिखित जवाब लेने के लिए विधानसभा सचिवालय ने राज्य सरकार के गृह विभाग को एक बार फिर से पत्र भेजा है। राज्य पुलिस मुख्यालय के माध्यम से इन्कवायरी के रूप में जो जवाब आया है, उसमें अफरोज का पक्ष ठीक से स्पष्ट नहीं किया गया है। ठीक से जवाब आने के बाद ही इस मामले पर विधायक रामकुमार का भी पक्ष जाना जाएगा। उसके बाद ही यह मामला विशेषाधिकार समिति को भेजे जाने के बारे में निर्णय होगा।

विज्ञापन


इससे पहले भी आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज के खिलाफ कांग्रेस विधायक रामकुमार की विशेषाधिकार हनन की शिकायत पर पुलिस मुख्यालय की ओर से की गई जांच रिपोर्ट को विधानसभा सचिवालय ने लौटा दिया था। यह रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय ने सरकार को भेजी थी। इसकी प्रति सीधे विधानसभा सचिवालय को भी भेज दी थी, जबकि विधानसभा सचिवालय को यह जवाब सीधे पुलिस मुख्यालय के बजाय गृह विभाग से वांछित था। तकनीकी कारणों से विधानसभा सचिवालय केवल सचिव के माध्यम से आए मामले को ही देख सकता है। सचिव के माध्यम से भी पुलिस मुख्यालय की इन्कवायरी वाला जवाब विधानसभा सचिवालय को मिला तो उसमें भी इल्मा अफरोज का लिखित जवाब नहीं था। यह जवाब पुलिस मुख्यालय की ओर से ली गई स्टेटमेंट के रूप में ही आया।

विज्ञापन

विधायक ने एसपी पर लगाए थे जासूसी के आरोप
दून के कांग्रेस विधायक रामकुमार ने इल्मा अफरोज के एसपी बद्दी रहते हुए उनसे जासूसी के आरोपों में विशेषाधिकार हनन को लेकर शिकायत की है, उसी पर सरकार से जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। सरकार ने इसकी जांच पुलिस मुख्यालय को दी थी। विधायक राम कुमार की ओर से एसपी बद्दी रहीं इल्मा अफरोज पर जासूसी करने के आरोप लगाए गए थे और कहा था कि यह एक विधायक के विशेषाधिकार हनन का मामला है। इसी पर गृह विभाग से जवाब मांगा गया था तो अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ने इस विशेषाधिकार हनन नोटिस पर विधानसभा सचिवालय को जवाब देने से पहले गृह विभाग ने डीजीपी से जांच रिपोर्ट मांगी थी। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed