फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Elderly woman murdered accused of strangulation son and daughter-in-law arrested

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बुजुर्ग महिला की हत्या, गला घोंटने का आरोप, बेटा और बहू गिरफ्तार; जानें

Fri, 03 Jan 2025 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी/गुलेर(कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी/गुलेर(कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 Jan 2025 08:10 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक प्रवासी बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में महिला का बेटा और बहू को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal News Elderly woman murdered accused of strangulation son and daughter-in-law arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस थाना हरिपुर के तहत एक प्रवासी बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला के गले पर नजर आ रहे निशान देख आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटा गया है। महिला की मौत के बाद उसका बेटा और बहू मौके से फरार थे। बाद में पुलिस ने उन्हें ऊना के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान मुन्नी देवी (65) निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पांच माह पूर्व आरोपी की दो छोटी बेटियों की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस चौकी रानीताल के तहत पंचायत भंगवार के गांव बांध में एक बुजुर्ग महिला के किराये के मकान में मृत पड़े होने की सूचना शुक्रवार सुबह 6:45 पर मिली। डीएसपी देहरा अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और टीम ने साक्ष्य जुटाए। महिला के शव की जांच करने पर गले में घाव के निशान पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उधर, डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन

अगस्त में हुई थी दो बच्चियों की मौत
बुजुर्ग महिला लगभग 20 साल से अपने बेटे नेक पाल और बहू के साथ रह रही थी। पिछले साल अगस्त में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले यूपी निवासी नेक पाल की दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले के अनुसार रात को सभी ने खाना खाया और सो गए। आधी रात को तीन साल की बच्ची अंशिका की तबीयत बिगड़ गई, वह उल्टियां करने लगी। देखते ही देखते उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद नेक पाल की दूसरी बेटी खुशी (7) की भी तबीयत खराब हो गई और वह भी उल्टियां करने लगी। बच्ची को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अगले दिन करीब 10 बजे मां की भी तबीयत बिगड़ गई। मां को तुरंत मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां वह बच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed