{"_id":"671248c02056b1b9950dfa37","slug":"himachal-news-diarrhea-outbreak-in-three-villages-of-manali-people-advised-to-take-precautions-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मनाली के तीन गांव में डायरिया का प्रकोप, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मनाली के तीन गांव में डायरिया का प्रकोप, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
Fri, 18 Oct 2024 05:09 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:09 PM IST
सार
जिला कुल्लू के मनाली में तीन गांवों में डायरिया फैल गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी टीम गांवों के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन मरीज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नसोगी पंचायत के मनाली के सिमसा, बरौड़ और गधेरनी गांवों में डायरिया फैल गया है। पिछले तीन दिन से यह सिलसिला चल रहा है। जलशक्ति विभाग ने तीनों गांवों की पेयजल योजना की क्लोरिनेशन करवा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी टीम गांवों के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तीन दिन से सिमसा, गधेरनी और बरौड़ के लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ गए हैं। लगभग 17 लोगों को अस्पताल लाना पड़ा है। इनमें से तीन मिशन अस्पताल मे दाखिल है तो छह नागरिक अस्पताल में भर्ती किए गए। आठ मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी देकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन
बीएमओ नगर डॉ. कर्ण ने बताया कि तीन दिन से लोग डायरिया की चपेट में है। विभाग ने अपनी टीम गांवों को भेज दी है। गांव में जो बीमार है उन्हें ओआरए के पैकेट और दवाइयां दी जा रही है। गांवों में दस लोग और ट्रेस हुए है। उन्हें जरूरी सावधानी बरतने की सलाह देने के साथ दवाइयां दी गई हैं।
विज्ञापन