फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News BRCC recruitment exam date changed, now it will be held on April 6

Himachal News: बीआरसीसी भर्ती परीक्षा की तिथि बदली, अब छह अप्रैल को होगी; इस वजह से हुआ बदलाव

Thu, 20 Mar 2025 06:30 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 06:30 PM IST
सार

बीआरसीसी भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। स्कूली परीक्षाओं में शिक्षकों की व्यस्तता के कारण परीक्षा तिथि को बदला गया है। 

विज्ञापन
Himachal News BRCC recruitment exam date changed, now it will be held on April 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

समग्र शिक्षा की ओर से की ओर से करवाई जा रही ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (बीआरसीसी) के 282 पदों पर भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 6 अप्रैल को होगी। स्कूली परीक्षाओं में शिक्षकों की व्यस्तता के कारण परीक्षा तिथि को बदला गया है। पहले यह परीक्षा 23 मार्च को होनी थी। शिक्षकों के आग्रह पर परीक्षा की नई तिथि निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा शिमला में होगी, जिसका समय सुबह 11:00 बजे निर्धारित किया गया है। हालांकि, सभी उम्मीदवारों को सुबह 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं, अगर किसी को रोल नंबर आवंटित नहीं हुए तो वह समग्र शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा ताकि पात्रता की पुष्टि की जा सके। लिखित परीक्षा में सफल पात्र उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा, जो शिक्षा सचिव या उनकी ओर से अधिकृत अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी लेगी।

विज्ञापन

अंतिम चयन सूची के आधार पर बीआरसीसी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश सरकार ने बीआरसीसी पदों की भर्ती के लिए नए नियम बनाए हैं। इन नियमों में कुल 282 पदों में से 50 फीसदी (141 पद) प्राथमिक शिक्षकों के लिए रखे हैं। शेष 50 फीसदी पदों में से 25-25 फीसदी टीजीटी और प्रवक्ता कैडर से भरे जाएंगे। पहले अपर प्राइमरी के बीआरसीसी केवल टीजीटी कैडर से चुने जाते थे, लेकिन अब लेक्चरर भी इसके लिए पात्र बनाए गए हैं। भर्ती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लिखित परीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि पहले यह भर्ती केवल इंटरव्यू के आधार पर होती थी। वहीं नियुक्ति अवधि को बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया है, जो पहले तीन साल थी। एक बार बीआरसीसी नियुक्त होने वाले शिक्षक इन पदों के लिए पुनः पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed