Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News BJP President Bindal MLA Sukhram get interim bail from High Court

Himachal News: भाजपा अध्यक्ष बिंदल, विधायक सुखराम को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Wed, 18 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल हाईकोर्ट ने भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी को अंतरिम जमानत दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News BJP President Bindal MLA Sukhram get interim bail from High Court
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में युवती के अपहरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन और शांति भंग करने के मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी को अंतरिम जमानत दी है। न्यायाधीश विरेंद्र सिंंह की अदालत ने इन सभी को पुलिस की जांच में सहयोग करने को कहा है। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 299, 132, 191 (2), 190, 191 (3), 351 (2), 121 (1) और 109 के तहत माजरा थाने में 13 जून को एफआईआर दर्ज की है। मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


बता दें कि माजरा थाना के तहत एक युवती के कथित अपहरण के मामले के बाद शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने विशेष समुदाय के लड़के के गांव की तरफ रैली निकाली थी। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने आसपास के पांच गांवों में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी थी। इसके तहत इलाके में पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध था। शनिवार को बिंदल के नेतृत्व में लोगों ने एक समुदाय के खिलाफ धरना-प्रर्दशन किया। इस पर पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ,पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी समेत 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी को लेकर बिंदल सहित अन्य लोगों ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed