{"_id":"6788ff4b343e55a32202a0d4","slug":"himachal-mukesh-una-and-vidhan-sabha-speaker-will-hoist-tricolor-in-kullu-state-level-function-on-ridge-shimla-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मुकेश ऊना और विस अध्यक्ष कुल्लू में फहराएंगे तिरंगा, शिमला के रिज पर होगा राज्य स्तरीय समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मुकेश ऊना और विस अध्यक्ष कुल्लू में फहराएंगे तिरंगा, शिमला के रिज पर होगा राज्य स्तरीय समारोह
Thu, 16 Jan 2025 06:15 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 16 Jan 2025 06:15 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया कुल्लू में तिरंगा फहराएंगे। वहीं, हर वर्ष की तरह राजधानी शिमला के रिज मैदान पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जिला स्तरीय समारोह तय हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया कुल्लू में तिरंगा फहराएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने वीरवार को मंत्रियों का शेड्यूल जारी किया।
विज्ञापन
हर वर्ष की तरह राजधानी शिमला के रिज मैदान पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह की अध्यक्षता करेंगे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी शिमला के समारोह में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार लाहौल-स्पीति के केलांग, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल मंडी, कृषि मंत्री चंद्र कुमार चंबा, उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान हमीरपुर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर के रिकांगपिओ, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर नाहन, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बिलासपुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सोलन और आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा धर्मशाला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन