फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Medical colleges to get OTAs and radiographers; process to fill 162 posts accelerated.

हिमाचल: मेडिकल कालेजों को मिलेंगे ओटीए और रेडियोग्राफर, 162 पद भरने की प्रक्रिया तेज

Sun, 14 Jun 2026 09:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 14 Jun 2026 09:27 AM IST
सार

 राज्य सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी के बाद ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए), लैब टेक्नीशियन ग्रेड-2 और रेडियोग्राफर के कुल 162 पद भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग इन भर्तियों से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। 

विज्ञापन
Himachal: Medical colleges to get OTAs and radiographers; process to fill 162 posts accelerated.
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द ही पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर होने जा रही है। राज्य सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी के बाद ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए), लैब टेक्नीशियन ग्रेड-2 और रेडियोग्राफर के कुल 162 पद भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग इन भर्तियों से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। सरकार ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए) के 76 पद, लैब टेक्नीशियन ग्रेड-2 के 50 पद तथा रेडियोग्राफर के 36 पद भरने जा रही है।

विज्ञापन

इन पदों के सृजित होने और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेडिकल कॉलेजों तथा जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के कई चिकित्सा संस्थानों में लंबे समय से पैरामेडिकल कर्मचारियों की कमी महसूस की जा रही थी। विशेष रूप से ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी लैब और रेडियोलॉजी सेवाओं में स्टाफ की आवश्यकता बढ़ रही थी। नई भर्तियों से मरीजों को जांच और उपचार संबंधी सुविधाएं अधिक सुचारू रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। सरकार का मानना है कि मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ पर्याप्त तकनीकी स्टाफ उपलब्ध होने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे ऑपरेशन, विभिन्न प्रकार की जांचों और एक्स-रे समेत अन्य रेडियोलॉजिकल सेवाओं में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed