फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi an ambulance worker attempt to set yourself on fire during strike

Himachal News: मंडी में एंबुलेंस कर्मी ने पुतला दहन के बीच खुद पर छिड़का डीजल, आत्मदाह का प्रयास; देखें वीडियो

Sat, 27 Dec 2025 04:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 27 Dec 2025 04:17 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पुतला दहन के दौरान एक एंबुलेंस कर्मी ने खुद पर डीजल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Mandi an ambulance worker attempt to set yourself on fire during strike
एंबुलेंस कर्मी ने पुतला दहन के बीच खुद पर छिड़का डीजल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सीटू से संबंद्ध एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने शनिवार को मंडी शहर में शव यात्रा निकाली। मंडी के चौहटा में पुतला दहन के दौरान एक एंबुलेंस कर्मी ने खुद पर डीजल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। इस बीच हरकत में आए अन्य कर्मियों ने तुरंत उसे धक्का देकर हटाया और झुलसने से बचा लिया। इस दौरान एंबुलेंस कर्मियों का जमकर गुस्सा फूटा। सत्ता के साथ विपक्षी दल को भी एंबुलेंस कर्मियों ने घेरा। जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने हक के लिए आवाज बुलंद की।

विज्ञापन


बीते 25 दिसंबर 2025 को रात 8 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल के तहत मंडी जिला के 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारी शनिवार को भी पूर्ण हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय मंडी में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और शहर में शव यात्रा निकालकर अपनी मांगों को लेकर सरकार और प्रबंधन के प्रति विरोध दर्ज कराया। पुलता दहन के बीच एंबुलेंस कर्मियों ने जमकर गुब्बार निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन और सीटू पदाधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मेडस्वान फाउंडेशन कंपनी द्वारा वर्ष 2022 में नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वर्ष 2010 में इन कर्मचारियों की नियुक्ति जीवीके कंपनी द्वारा की गई थी, लेकिन उस दौरान भी कर्मचारियों को छंटनी भत्ता, ग्रेच्युटी और अन्य वैधानिक लाभ नहीं दिए गए। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य मिशन की भूमिका को मूक दर्शक बताया गया।

विज्ञापन

यूनियन नेताओं का आरोप है कि वर्तमान में भी नियोक्ता कंपनी द्वारा कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा और उनसे 12 घंटे की ड्यूटी करवाई जाती है, जबकि ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता। यूनियन के माध्यम से जब कर्मचारी अपनी मांगें उठाते हैं तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

सीटू के जिला महासचिव राजेश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी द्वारा सरकारी नियमानुसार वेतन, ओवरटाइम, सभी प्रकार की छुट्टियां व अन्य सुविधाएं न हीं दी गई तो यूनियन को अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लेना पड़ेगा। इस मौके पर यूनियन के जिला प्रधान सुमित कपूर, महासचिव पंकज कुमार, तिलक राज, योगेश कुमार, चमन लाल, मनोज कुमार, रजनीश, हंस राज व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed