फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Manali to Leh trip will cost Rs. 2000, deluxe tempo traveller service will start from July 1

Himachal Pradesh: दो हजार में होगी मनाली से लेह की सैर, एक जुलाई से डीलक्स टेंपो ट्रेवलर सेवा होगी शुरू

Wed, 18 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

एक जुलाई से मनाली से लेह की सैर करवाने के लिए डीलक्स टेंपो ट्रेवलर सेवा शुरू होने जा रही है। एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी वेबसाइट www.hptdc.in पर उपलब्ध करवाई गई है। 

विज्ञापन
Himachal Manali to Leh trip will cost Rs. 2000, deluxe tempo traveller service will start from July 1
टेंपो ट्रैवलर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल आने वाले सैलानी अब दुनिया के सबसे ऊंचे और चुनौतीपूर्ण दर्रों को मात्र 2,000 रुपये में निहार पाएंगे। समर सीजन में हिमाचल पर्यटन विकास निगम एक जुलाई से मनाली से लेह की सैर करवाने के लिए डीलक्स टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए निगम ने ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खोल दिया है, साथ ही एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी वेबसाइट www.hptdc.in पर उपलब्ध करवाई गई है। इस रूट के दौरान पर्यटक बर्फ से लकदक बारालाचा, नकीला पास, लाचुंगला, तंगलंगला दर्रे का दीदार कर सकेंगे। यह चार दर्रे लेह-मनाली राजमार्ग पर स्थित हैं और लेह को मनाली से जोड़ते हैं।

विज्ञापन

निगम हिमाचल में सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन स्थलों का सैर-सपाटा करवा रहा है। मनाली से लेह के लिए 16 सीटर टेंपो ट्रैवलर सेवा सुबह पांच बजे चलेगी और शाम आठ बजे लेह बस स्टैंड पहुंचेगी। इस दौरान निगम की यह ट्रैवलर पर्यटकों को मनाली से अटल टनल सहित केलांग, दारचा, बारालाचा, सरचू, लाचुंगला, पांग, तंगलंगला, उप्शी और कारू होते हुए लेह की सैर करवाएगी। यह रूट दुनिया के सबसे ऊंचे और चुनौतीपूर्ण रास्तों में गिना जाता है, जो लाहौल, जांस्कर और लद्दाख की खूबसूरत वादियों से होकर गुजरता है। अगले दिन सुबह पांच बजे ट्रैवलर लेह से वापस मनाली के लिए चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज दीप राम ठाकुर ने बताया कि सैलानियों की सुविधा के लिए एक जुलाई से मनाली से लेह के लिए टेंपो ट्रैवलर बस सर्विस को शुरू करने का फैसला लिया गया है। पर्यटक दिल्ली, मनाली और शिमला के मार्केटिंग ऑफिस में भी ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मालरोड स्थित बुकिंग काउंटर के नंबर 0177-2800073 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

मनाली से बारालाचा और रोहतांग दर्रे के लिए टेंपो ट्रैवलर शुरू
हिमाचल के पड़ोसी राज्यों में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी काफी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इससे पहले निगम 16 मई से मनाली से रोहतांग, शिमला-कुफरी-नालदेहरा और 21 मई से मनाली-लेह मार्ग स्थित 16,000 फीट ऊंचे बारालाचा के लिए टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू कर चुका है। मनाली से बारालाचा के लिए 1,200 रुपये, मनाली से रोहतांग दर्रा को 800 रुपये और शिमला से कुफरी-नालदेहरा-मशोबरा के लिए 600 रुपये प्रति सवारी किराये में पर्यटकों को घुमाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed