फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal ka mausam Snowfall in Rohtang snowfall forecast on 19th and 20th

Himachal Weather: रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे, 19 और 20 को हिमपात का पूर्वानुमान; जानें मौसम अपडेट

Mon, 17 Feb 2025 10:28 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/शिमला/कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो/शिमला/कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Feb 2025 10:28 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में 19 और 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। 17 फरवरी को मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
himachal ka mausam Snowfall in Rohtang snowfall forecast on 19th and 20th
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रोहतांग समेत प्रदेश की कई  ऊंची चोटियों पर रविवार को बर्फ के फाहे गिरे। हालांकि, शिमला, धर्मशाला समेत कई स्थानों पर दिन भर बादल छाए। इससे ठंड बढ़ गई है। मौसम केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में 19 और 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


17 फरवरी को मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र की ओर आएगा। रविवार को रोहतांग, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बादल छाए रहे। लाहौल में 14 सड़कें बंद रहीं। अटल टनल रोहतांग से होकर छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रही। केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच अटल टनल रोहतांग के रास्ते एचआरटीसी की बस सेवा में मौसम बाधा बना रहा।

विज्ञापन

ताबो में न्यूनतम तापमान -6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ऊना, बिलासपुर, मंडी, चंबा, सोलन और सिरमौर में यह चार से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में यह - 3 से -7 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। कई क्षेत्रों  में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री अधिकतम रहा। वहीं, दूसरी ओर किसान और बागवान बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बारिश न होने से किसान और बागवान परेशान हैं। 

पेयजल स्रोत भी सूखने लग गए
फसलों पर संकट के बादल गहरा गए हैं। किसान और बागवान लंबे समय से अच्छी बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक किसानों की उम्मीदों को मौसम लगातार झटके ही दे रहा है। बारिश की कमी के चलते प्रदेश के कई स्थानों पर पेयजल स्रोत भी सूखने लग गए हैं। इससे आने वाले समय में पानी का संकट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed