{"_id":"67dc49cef11d1c82db050975","slug":"himachal-indora-sirat-panchayat-secretary-demanded-bribe-for-giving-birth-certificate-arrested-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: जन्म प्रमाणपत्र देने की एवज में पंचायत सचिव ने मांगी छह हजार रुपये रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: जन्म प्रमाणपत्र देने की एवज में पंचायत सचिव ने मांगी छह हजार रुपये रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार
Thu, 20 Mar 2025 10:31 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:31 PM IST
सार
इंदौरा उपमंडल की सीरत पंचायत के सचिव को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाणपत्र देने की एवज में छह हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जन्म प्रमाणपत्र देने की एवज में छह हजार रुपये की रिश्वत लेते इंदौरा उपमंडल की सीरत पंचायत के सचिव को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना विजिलेंस में संबंधित पंचायत क्षेत्र निवासी साहिल ने शिकायत में कहा था कि उसने अपनी बहनों के आधार कार्ड में जन्म तिथि ठीक करवानी थी। इसके लिए पंचायत सचिव प्रताप चंद से पंचायत रिकॉर्ड से जन्म प्रमाणपत्र मांगा था। सचिव ने जन्म प्रमाणपत्र देने की एवज में छह हजार रुपये रिश्वत की मांग की। विजिलेंस ने सभी तथ्यों को जांचने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। वीरवार को सचिव ने जब शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली तो विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। मामले की पुष्टि एसपी विजिलेंस बलवीर सिंह ने की है।
विज्ञापन