{"_id":"6867d46967258e954a039bed","slug":"himachal-indigo-reduced-one-flight-on-dharamshala-chandigarh-air-route-know-the-reason-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर इंडिगो ने कम की एक उड़ान, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर इंडिगो ने कम की एक उड़ान, जानें वजह
Fri, 04 Jul 2025 06:47 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 04 Jul 2025 06:47 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन में पर्यटकों की कम संख्या का असर अब हवाई उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर इंडिगो की एक उड़ान कम हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इंडिगो विमान।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बरसात के मौसम में धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर इंडिगो की एक उड़ान कम हो गई है। पहले हर दिन आने वाली दो उड़ानों से अब एक ही उड़ान गगल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार मानसून सीजन में पर्यटकों की कम संख्या का असर अब हवाई उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या कम होने के कारण अब विमानन कंपनी इंडिगो ने भी चंडीगढ़-धर्मशाला हवाई रूट पर आने वाली एक उड़ान को कम कर दिया है। विमानन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी अब एक ही उड़ान के लिए बुकिंग हो रही है। पहले इस रूट पर रविवार को छोड़कर हर दिन दो उड़ानें होती थीं। उल्लेखनीय है कि 30 मार्च से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन हवाई ट्रैफिक प्लान के तहत चंडीगढ़ के लिए एक अतिरिक्त उड़ान शुरू हुई थी। करीब तीन माह तक इस रूट पर दो उड़ानें लैंड और टेकऑफ होती रहीं।
विज्ञापन