फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal HRTC In Banigad collided with another bus after brake failure four people were injured

Himachal: एचआरटीसी का हाल खराब! बानीगाड में ब्रेक फेल होने पर दूसरी बस से हुई टक्कर, चार लोग हुए घायल

Fri, 30 May 2025 05:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 30 May 2025 05:48 PM IST
सार

HRTC: शुक्रवार को आनी उपमंडल में सुबह दो अलग-अलग जगह एचआरटीसी की बसों में तकनीकी खराबी आने से हादसे होते-होते टल गए। पहले हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal HRTC In Banigad collided with another bus after brake failure four people were injured
बानीगाड़ में ब्रेक फेल होने के बाद टकराई दो बसें।/ बानीगाड़ एचआरटीसी बस का शाफ्ट का नट खुला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दुर्गम क्षेत्रों में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की खटारा बसों में सफर जोखिमभरा हो गया है। कई बार बसें आधे रास्ते में हांफ चुकीं और कई बार बसों के इंजन में आग लग गई। इसके बावजूद सरकार को निगम गंभीर नहीं है। शुक्रवार को आनी उपमंडल में सुबह दो अलग-अलग जगह एचआरटीसी की बसों में तकनीकी खराबी आने से हादसे होते-होते टल गए। एक बस की ब्रेक फेल हो गई, तो दूसरी बस की शाफ्टें ही बाहर निकल गईं।

विज्ञापन

पहला मामला, सुबह 9 बजे एनएच-305 पर आनी से करीब 5 किलोमीटर आगे बानीगाड के पास सामने आया। जूहड़ से आनी की ओर आ रही एचआरटीसी की बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई। यह बस जब बानीगाड के पास पहुंची, तो ड्राइवर ने सामने पास देने के लिए रुकी थनोग से कुल्लू जा रही दूसरी एचआरटीसी बस को पास देने के लिए ब्रेक लगाया, लेकिन ब्रेक फेल हो गई और बस सामने खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। इस बस में करीब 63 सवारियां सवार थीं। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। टक्कर में चार सवारियों को हल्की चोटें आईं हैं, जिन्हें उपचार के लिए आनी अस्पताल ले जाया गया। इससे पूर्व कुल्लू जा रही बस ने कोहिला को आनी से आ रही बस को पास दिया। जब जूहड बस आई तो बस में ब्रेक न लगने के कारण दोनों बसें आपस में टकरा गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला, सुबह 10 बजे सामने आया। एचआरटीसी की बस जाबो से आनी की ओर आ रही थी। कराणा से दो किलोमीटर आगे पनेई के पास चलती बस की शाॅफ्ट का नट अपने-आप खुल गया और शाफ्ट सड़क पर नीचे जा गिरी, जिससे बस वहीं रुक गई। संयोगवश, जिस जगह बस रुकी वह सड़क समतल थी, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। यह बस रामपुर डिपो से वीरवार को ही मरम्मत कर भेजी गई थी, जिससे एचआरटीसी की मरम्मत प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार तकनीकी खामियों के चलते यात्रियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

विज्ञापन

पहली घटना में ब्रेक फेल होने की जानकारी मिली है और दूसरी घटना में शाफ्ट का नट खुलने की बात सामने आई है। मामले की जांच के लिए मेकेनिक को भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।- अतुल गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक, रामपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed