फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal governor fleet accident on shaheed path several drivers and security personnel injured

Himachal Governor: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकराई, यूपी में पेश आया हादसा

Tue, 10 Dec 2024 04:23 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Dec 2024 04:23 PM IST
सार

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा उत्तर प्रदेश में पेश आया है। 

विज्ञापन
himachal governor fleet accident on shaheed path several drivers and security personnel injured
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़िया दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखनऊ में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में उनके स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। हादसा शहीद पथ स्थित लुलु मॉल के पास हुआ। सुबह 8:10 बजे राज्यपाल लखनऊ एयरपोर्ट से शहीद पथ की ओर रवाना हुए। रास्ते में अचानक उनकी फ्लीट में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। राज्यपाल एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से शहीद पथ के रास्ते जा रहे थे। इसी दौरान लुलु मॉल के पास अचानक फ्लीट की कई गाड़ियां आपस मे टकरा गईं।

विज्ञापन


हादसे में पुलिसकर्मियों समेत कुछ स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि फ्लीट के सामने अचानक एक वाहन ने ब्रेक लगा दिया था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे में राज्यपाल सुरक्षित हैं। पुलिस हादसे का कारण पता लगा रही है। हादसे के बाद सुरक्षा में तैनात अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। फ्लीट में एसीपी गाजीपुर भी शामिल थे। वह भी घायल हुए हैं। उनको दूसरी गाड़ी से भेजा गया है। हादसे की वजह से शहीद पथ पर जाम लग गया है। जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed