Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Education Minister Rohit Thakur said School buildings will no longer be built near rivers and streams

Himachal : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- नदी-नालों के पास अब नहीं बनेंगे स्कूल भवन, केंद्र पर लगाए ये आरोप

Wed, 16 Jul 2025 10:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Jul 2025 10:16 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से बादल फट रहे हैं और भारी नुकसान हो रहा है, उसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है कि नदी और नालों के पास स्कूलों के भवनों के निर्माण नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Education Minister Rohit Thakur said School buildings will no longer be built near rivers and streams
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद शिक्षा विभाग ने नदी और नालों के पास स्कूलों के भवनों के निर्माण पर रोक लगा दी है। भविष्य में कोई भी स्कूल भवन नदी-नालों के आसपास नहीं बनेगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से बादल फट रहे हैं और भारी नुकसान हो रहा है, उसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों को भी नदी-नालों के आसपास भवन नहीं बनाने चाहिए।

विज्ञापन


बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि आपदा में सरकारी स्कूलों को भी काफी नुकसान हुआ है। वह जल्द सराज विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां करीब दस स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन स्कूलों को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए वहां पर निजी भवनों को किराए पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से वर्ष 2023 की आपदा के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। इसमें से शिक्षा विभाग को प्रथम किस्त के रूप में लगभग 30 करोड़ रुपये मिले हैं, लेकिन यह राशि भी पुरानी है। वर्तमान में नुकसान की भरपाई के लिए और अधिक फंड की आवश्यकता है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि केंद्र से राहत राशि बहुत विलंब से प्राप्त हुई और उसके उपयोग में कई अड़चनें हैं। उन्होंने कहा कि फंड की शर्तें इतनी जटिल हैं कि दो साल तक कोई नया कार्य नहीं किया जा सकता। इस बीच कई क्षतिग्रस्त इमारतों की मरम्मत राज्य बजट से करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed