{"_id":"69fdd9e3ea246ffadf0a2b11","slug":"himachal-darcha-shinkula-route-restored-for-all-vehicles-after-snow-clearance-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: दारचा-शिंकुला मार्ग सभी वाहनों के लिए बहाल, बीआरओ ने हटाई बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: दारचा-शिंकुला मार्ग सभी वाहनों के लिए बहाल, बीआरओ ने हटाई बर्फ
Fri, 08 May 2026 06:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 May 2026 06:11 PM IST
सार
सीमा सड़क संगठन ने प्रशासन को सूचित किया है कि 126 आरसीसी के तहत आने वाला दारचा-शिंकुला मार्ग अब पूरी तरह दो-लेन यातायात के लिए तैयार है। इस मार्ग पर भारी और हल्के दोनों प्रकार के वाहन सुरक्षित रूप से चल सकते हैं।
विज्ञापन
दारचा-शिंकुला मार्ग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल-स्पीति प्रशासन ने दारचा-शिंकुला सड़क मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने शुक्रवार को आदेश जारी किए।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन ने प्रशासन को सूचित किया है कि 126 आरसीसी के तहत आने वाला दारचा-शिंकुला मार्ग अब पूरी तरह दो-लेन यातायात के लिए तैयार है। इस मार्ग पर भारी और हल्के दोनों प्रकार के वाहन सुरक्षित रूप से चल सकते हैं। मार्ग पर बर्फ हटाने और सड़क बहाली का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त किरण भड़ाना ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 एवं 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मार्ग को दोनों ओर से यातायात के लिए खोलने के आदेश जारी किए हैं। कहा कि यातायात का संचालन मौसम और सड़क की स्थिति के अनुसार किया जाएगा। ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होगी।
विज्ञापन