फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress Legislature Party meeting held in Dharamshala strategy made CM Sukhu

हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, हर आरोप का मुंहतोड़ जवाब देने की बनी रणनीति

Tue, 25 Nov 2025 10:20 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Nov 2025 10:20 PM IST
सार

मंगलवार को धर्मशाला में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। 

विज्ञापन
Himachal Congress Legislature Party meeting held in Dharamshala strategy made CM Sukhu
सीएम की अध्यक्षता में धर्मशाला में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार को धर्मशाला में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। सत्र में किस तरह विपक्ष के हमलों का जवाब देना है, किन मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाना है और सरकार की योजनाओं को किस प्रकार प्रभावी ढंग से पेश करना है। इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत रणनीति बैठक में तैयार की गई।

विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति बनी कि सत्र के दौरान केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश की लगातार की जा रही अनदेखी को कांग्रेस जोर-शोर से मुद्दा बनाएगी। विशेषकर आपदा राहत, वित्तीय सहायता, जीएसडीपी सीमा में छूट और लंबित केंद्रीय परियोजनाओं में देरी जैसे बिंदुओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। आरोप लगाया गया कि प्रदेश भाजपा विकास कार्यों और लोककल्याण योजनाओं में लगातार अड़चनें पैदा कर रही है। विधायक दल ने तय किया कि भाजपा की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम और आधारहीन आरोपों का तथ्यात्मक और तेजी से जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के हर झूठ का मुंहतोड़ जवाब देना अब जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान बताया गया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री निजी कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण शीतकालीन सत्र में सीमित रूप से या संभवतः भाग नहीं ले पाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को निर्देश दिया कि सरकार के तीन साल के दौरान शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को सत्र में प्रमुखता से उठाया जाए। स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल, सामाजिक सुरक्षा में बढ़ाए गए लाभ, कृषि व बागवानी के लिए लागू की गई योजनाए, युवाओं व महिलाओं के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम जोरदार तरीके से सदन के भीतर उठाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि विपक्ष भले ही शोर मचाए, लेकिन सरकार का काम बोलता है और वही मजबूती से सदन में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed