फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Common citizens will manage traffic will get honorarium of Rs 40 per hour

Himachal Pradesh : आम नागरिक संभालेगा ट्रैफिक, 40 रुपये प्रतिघंटा मानदेय मिलेगा, ट्रैफिक वॉलंटियर योजना शुरू

Sat, 20 Sep 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 20 Sep 2025 02:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ट्रैफिक वॉलंटियर योजना शुरू की है। इस योजना के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित वॉलंटियर शारीरिक रूप से सक्षम और स्वस्थ मानसिक स्थिति के होने चाहिए और थाना क्षेत्र के निवासी और आपराधिक रिकॉर्ड रहित होने चाहिए। जानें विस्तार से...

विज्ञापन
Himachal Common citizens will manage traffic will get honorarium of Rs 40 per hour
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ट्रैफिक वॉलंटियर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत आम नागरिकों को ट्रैफिक प्रबंधन में सक्रिय सहयोग का अवसर दिया जाएगा। योजना में वॉलंटियर व्यस्त समय, मेलों और त्योहारों में ट्रैफिक प्रबंधन में पुलिस की मदद करेंगे। साथ ही वह स्कूल के बच्चों और आम लोगों को सड़क हादसों से बचाने तथा ट्रैफिक जागरूकता अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


इस योजना के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित वॉलंटियर शारीरिक रूप से सक्षम और स्वस्थ मानसिक स्थिति के होने चाहिए और थाना क्षेत्र के निवासी और आपराधिक रिकॉर्ड रहित होने चाहिए। वॉलंटियर अधिकतम 4 घंटे प्रतिदिन सेवा देंगे। सुबह 2 घंटे और शाम 2 घंटे सेवा का समय रहेगा। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर मेलों और त्योहारों में भी उनकी सेवाएं ली जाएंगी। सेवा के आधार पर वॉलंटियर को अधिकतम 40 रुपये प्रति घंटा और प्रतिमाह अधिकतम 4000 रुपये तक मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


आम नागरिकों की भागीदारी से बेहतर होगी सड़क सुरक्षा
पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि आम नागरिकों का थोड़ा सा समय भी सैकड़ों लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। आम नागरिकों की भागीदारी से सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और हादसों में कमी आएगी। लोगों से अपील है कि इस योजना में सक्रिय रूप से भाग लें और सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed